आगरालीक्स… पीएम ई-बस सेवा योजना के तहत आगरा में चलाई जाएंगी 100 नई ई-बसें। प्रदेश सरकार की 17 नगर निगमों सहित 19 शहरों में ई-बसें चलाने का प्रस्ताव किया जा रहा तैयार।
नगर विकास विभाग कर रहा प्रस्ताव तैयार
प्रदेश का नगर विकास विभाग इसके लिए प्रस्ताव तैयार कर रहा है। जल्द ही इसे केंद्र भेजा जाएगा। बड़े शहरों में 150-150, मझोले शहरों में 100-100 और छोटे शहरों में 50-50 बसें चलाई जाएंगी।
लखनऊ, कानपुर, गाजियाबाद में डेढ़-डेढ़ सौ नई बसें
नगर विकास विभाग में जो प्रस्ताव तैयार हो रहा है, उसके अनुसार बड़े शहरों लखनऊ, कानपुर व गाजियाबाद में 150-150 नई बसें चलाई जाएंगी।
आगरा, अलीगढ़, फिरोजाबाद सौ बसों की श्रेणी में
आगरा, मेरठ, वाराणसी, झांसी, प्रयागराज, बरेली, अलीगढ़, मुरादाबाद, गोरखपुर, फिरोजाबाद व गौतमबुद्धनगर में 100-100 बसें चलाने का प्रस्ताव है।
मथुरा में 50 नई ई बसें चलाने का प्रस्ताव
इसके अलावा अयोध्या, शाहजहांपुर, मथुरा, रामपुर व सहारनपुर में 50-50 बसें चलाई जाएंगी। फेम इंडिया योजना के तहत प्रदेश के 14 शहरों में छोटी एसी ई-बसें चलाई जा रही हैं। फेज-दो में करीब 300 बसें और आनी थीं।
पीएम ई बस सेवा का हो चुका है शुभारंभ
इस बीच केंद्र सरकार ने पीएम ई-बस सेवा का शुभारंभ कर दिया। इसके चलते फेम इंडिया फेज-दो में अब नई बसें न खरीदने पर विचार चल रहा है। नगर विकास विभाग अब पीएम ई-बस सेवा में नई बसों की मांग करेगा।