मथुरालीक्स…वृंदावन के बंदरों का नया शौक. मोबाइल पर वीडियो देख रहे…वीडियो हो रहा वायरल. आप भी देखें वीडियो
वृंदावन के बंदर अपनी हरकतों और शौक के कारण पूरे देश में प्रसिद्ध हैं. कभी मोंबाइल छीनकर भाग जाते हैं तो कभी लोगों का चश्मा उतारकर छत पर चढ़ जाते हैं. इसके बाद श्रद्धालुओं को अपना मोबाइल और चश्मा वापस पाने के लिए काफी जतन करने पड़ते हैं. लेकिन वृंदावन के बंदर फ्रूटी के शौकीन हैं और फ्रूटी मिलते ही लोगों की चीजें वापस कर देते हैं. लेकिन हाल ही में एक ऐसा वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसमें वृंदावन के बंदरों का नया शौक दिखाई दे रहा है और वो है मोबाइल पर वीडियो देखने का.
बांकेबिहारी मंदिर की गली पर तैनात एक सुरक्षागार्ड जब भी मोबाइल पर वीडियो या रील्स देखता है तो उसके पास बड़े शांत भाव से बंदर भी वीडियो देखने लग जाता है. सिक्योरिटी कार्ड अनिल कुमार गली में भीड़ कम होने के दौरान जब भी मोबाइल में वीडियो या रील्स देखते हैं तो कुछ बंदर आकर उनके पास बैठ जाते हैं और वीडियो देखते हैं. पहले एक बंदर देखने आता था और अब दो और बंदर आने लगे हैं. यही नहीं जब तक मोबाइल चलता है बंदर शांत रहते हैं लेकिन जैसे ही वीडियो बंद कर दिया जाता है तो बंदर उग्र हो जाते हैं. फिलहाल इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.