Friday , 5 June 2026
Home आगरा Husband and wife decided to separate at the family counseling center in Agra…#agranews
आगराटॉप न्यूज़​क्राइम

Husband and wife decided to separate at the family counseling center in Agra…#agranews

145

आगरालीक्स…(16 January 2022 Agra News) आगरा में पति ने पत्नी के लिए कही ऐसी बात. पत्नी ने एक झटके में तोड़ दिया रिश्ता. अलग होने का लिया फैसला…यहां का है मामला….

आगरा के रहने वाले एक दंपत्ति ने परिवार परामर्श केंद्र पर अलग होने का फैसला कर लिया. सुलह करने के लिए परामर्श केंद्र पर पहुंचे प​ती ने पत्नी के लिए ऐसी बात बोल दी जिससे नाराज पत्नी ने एक झटके में रिश्ता तोड़कर अलग होने का फैसला कर लिया. दरअसल पति ने यहां पत्नी के चरित्र पर सवाल उठा दिए जिससे नाराज होकर पत्नी ने कहा कि वह अब इस व्यक्ति् के साथ अपनी पूरी जिंदगी नहीं बिता सकती और हमेशा हमेशा के लिए अलग होने का फैसला कर लिया.

नाई की मंडी का मामला
मामला नाई की मंडी इलाके का है. यहां रहने वाली एक युवती का निकाह करीब दो साल पहले सदर के रहने वाले युवक के साथ हुआ था. शौहर जमीनों का काम करता है. शादी से इनके एक अबोध बेटी भी है. बताया जाता है कि ससुरालवालों द्वारा उत्पीड़न का आरोप लगाकर पत्नी कई महीने से अपने मायके में ही रह रही थी. आरोप है कि इस दौरान शौहर न तो उसे देखने आया और न ही बेटी को. इस पर महिला ने पुलिस में शिकायत दर्ज कर दी.

परिवार परामर्श केंद्र पहुंचा मामला
मामला रविवार को परिवार परामर्श केंद्र काउंसलिंग के लिए पहुंचा. यहां दोनों पहुंचे. पत्नी ने आरोप लगाया कि शादी के समय शौहर ने खुद को प्रॉपर्टी डीलर बताया जबकि वह तो काई काम ही नहीं करता था. शादी होने के बाद उसे ये बात पता लगी. इसके बाद उसने ससुरालियों पर बात बात पर परेशान करने का आरोप लगाया. वहीं शौहर का आरोप है कि पत्नी अपने मायके वालों के कहने पर चलती है और बिना वजह मायके में रह रही है.

चरित्र पर उठाए सवाल
इस दौरान मामला बढ़ने पर शौहर ने अपनी पत्नी के चरित्र पर ही सवाल उठा दिए. इससे क्षुब्द होकर पत्नी ने शौहर के साथ रहने से साफ इनकार कर दिया और कहा कि वह ऐसे व्यक्ति के साथ अपनी जिंदगी नहीं बिता सकती हो कि अपनी पत्नी के चरित्र पर ही शक करता हो. इस दौरान मायके वाले भी भड़क गए. काउंसलिंग के बाद दोनों ने अलग होने का फैसला किया है.

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

टॉप न्यूज़

Agra Live News: Transporters in Agra have increased freight rates by 15-20% due to the increase in diesel and toll taxes…#agranews

आगरालीक्स…आगरा के ट्रांसपोर्टरों ने माल भाड़ा 15-20% बढ़ाया. डीजल व टोल टैक्स...

आगरा

Agra Weather: Strong winds are blowing in Agra. weather has changed since evening…#agranews

आगरालीक्स…क्या आज रात को होगी बारिश….आगरा में चल रहीं तेज हवाएं. शाम...

आगरा

Agra Live News: Agra Metro is the best option for environmental protection…#agranews

आगरालीक्स…क्या आगरा में पर्यावरण संरक्षण की दिशा में मेट्रो सबसे बेहतर विकल्प...

आगरा

Agra Live News: Paalna Utsav held at the ancient Pushtimargiya Shri Thakur Mathuradhish Ji Maharaj Temple in Agra…#agranews

आगरालीक्स…पालना उत्सव में पुष्पों से सजे हिंडोले में झूले ठाकुरजी…आगरा के प्राचीन...

error: Content is protected !!