आगरालीक्स.. महिला दिवस पर महिला टी 20 वल्र्ड कप फाइनल में आस्ट्रेलिया को झटका, आगरा की दीप्ति शर्मा ने दो विकेट और पूनम यादव ने एक विकेट लिया है। 20 ओवर में 184 रन बनाए हैं। भारत को जीत के लिए 20 ओवर में 185 रन का लक्ष्य दिया गया है।
रविवार को महिला दिवस पर मेलबर्न में महिला टी 20 वल्र्ड कप फाइनल में आस्ट्रेलिया की टीम ने ताबडतोड बल्लेबाजी से शुरूआत की, 10 ओवर में 90 रन बना लिए, आस्ट्रेलिया की टीम को पहला झटका राधा यादव ने दिया, उन्होंने 75 रन बनाकर खेल रहीं ऐलिसा हेली को पवेलियन भेज दिया।
दीप्ति शर्मा को मिले दो विकेट
आगरा की दीप्ति शर्मा ने 16 रन बनाकर खेल रहीं मेग लैनिंन को आउट कर दिया। इसके बाद दूसरी ही गेंद पर एश गाडर्नर को स्टंप कराकर पवेलियन भेज दिया। आस्टेलिया के तीन विकेट गिर चुके हैं। दीप्ति शर्मा अपना चौथा ओवर कर रहीं हैं।
पूनम यादव को एक विकेट मिला
आगरा की पूनम यादव ने तीन ओवर में 21 रन दिए, चौथे ओवर में उन्होंने चार रन बनाकर खेल रहीं राचेल हेंस को बोल्ड कर दिया।