आगरालीक्स… रूस-यूक्रेन विवाद, एबीजी शिपयार्ड घोटाले के बाद सोने-चांदी की कीमत में एक बार फिर आग लग गई है। सोना 50 हजार के पार तो चांदी 64 हजार के पार पहुंच गई है।
यूक्रेन संकट का बाजार पर पड़ रहा असर
यूक्रेन संकट के बाद से शेयर बाजार पर भारी असर पड़ा है। शेयर बाजार लगातार गिर रहा है। कच्चे तेल की कीमत भी बढ़ी हैं। ऐसे में सोना-चांदी जैसी मूल्यवान धातुओं की कीमतों में तेजी आ गई है।
सुबह से ही तेजी का रुख
सोना मंगलवार को सुबह से ही 50,270 रुपये प्रति दस ग्राम के भाव पर चल रह है, जबकि चांदी 64, 349 रुपये प्रति किलो पर पहुंच गई है। सर्राफा निवेशकों का मानना है कि कुछ दिन दोनों धातुओं में तेजी का रुख बना रह सकता है।