नईदिल्लीलीक्स… दिल्ली में शराब की एक बोतल खऱीदने पर एक फ्री का ऑफर चल रहा है। साथ ही शराब सस्ती दरों पर बेची जा रही है, जिससे दुकानों पर भीड़ लगी हुई है।
मार्च की क्लोजिंग से पहले कोटा खत्म करने की होड़
दिल्ली में मार्च की क्लोजिंग से पहले शराब की बिक्री जोरों पर चल रही है। दिल्ली के मयूर विहार, शहादरा, जहांगीरपुरी समेत अन्य स्थानों पर दो दिन से शराब की खऱीदारी के लिए लाइन लगी हुई है।
दुकानों का नवीनीकरण नहीं होने का भी खतरा
इसका कारण है कि दिल्ली में मार्च की क्लोजिंग के साथ कुछ दुकानों का नवीनीकरण भी रद्द होगा, जिसे देखते हुए दुकानदार अपना कोटा खत्म कर रहे हैं।
शराब की छूट कम बिकने वाले शराब के ब्रांडों पर ज्यादा चल रही है। शराब के शौकीन भी एक साथ एक फ्री बोतल का लाभ लेना चाह रहे हैं।