
आईजी क्राइम आरके स्वर्णकार रविवार रात आठ बचे अचानक थाना हरीपर्वत पहुंच गए, उन्हें देख पुलिस अधिकारियों में खलबली मच गई। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार यहां उन्होंने इंस्पेक्टर हरीपर्वत धर्मेंद्र सिंह चौहान से थाना क्षेत्र में हुई वारदात और खुलासे की जानकारी मांगी। इस पर वे कोई संतोषजनक जवाब नहीं दे सके। खंदारी क्षेत्र में 15 फरवरी को जूता कारोबारी अवनीश ग्रोवर और उनकी पत्नी उषा ग्रोवर हत्याकांड के खुलासे के बारे में जानकारी मांगी गई, इस पर भी कोई जवाब न मिलने पर आईजी क्राइम ने विवेचनाओं की प्रगति रिपोर्ट मांग ली। उन्होंने करीब एक घंटे तक पुलिस अधिकारियों के साथ थाने में बैठक की, पुलिसिंग को बेहतर करने और वारदात की रोकथाम के लिए किए प्रयास करने के लिए कहा। आगाह किया कि पुराने मामलों में खुलासा न होना गंभीर विषय है, इसे संज्ञान में लेकर पुराने सभी मामलों में खुलासा होना चाहिए। उन्होंने एसपी सिटी सुशील घुले और इंस्पेक्टर धर्मेंद्र सिंह चौहान को 23 फरवरी को लखनऊ बुलाया है।
विवि कर्मी हत्याकांड का खुलासा न होने से आक्रोश
उधर, 12 पफरवरी को विवि के वरिष्ठ सहायक सतेंद्र सिंह की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। इसका भी अभी तक खुलासा नहीं हुआ है। इससे कर्मचारियों में आक्रोश है। उन्होंने खुलासा न होने पर प्रदेश भर में आंदोलन करने की चेतावनी दी हैै। सोमवार को शाम छह बजे कर्मचारी कैंडल मार्च निकालेंगे।
Leave a comment