
कान्सेप्ट फोटो
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार एसएन के अलग अलग विभाग में दो जूनियर डॉक्टरों ने एमडी कोर्स में सत्र 2013 में एडमिशन लिया था। इन दोनों के बीच में दोस्ती के बाद प्यार हो गया। एक दूसरे के साथ घंटों समय बिताने लगे। इसके साथ ही व्हाटस एप पर चैटिंग होने लगी। एमडी कोर्स पूरा होने जा रहा था, इस पर महिला जूनियर डॉक्टर ने साथी जूनियर डॉक्टर के सामने शादी का प्रस्ताव रखा। इस पर उसने कोई जवाब नहीं दिया। महिला जूनियर डॉक्टर उसे अपने परिजनों से मिलवाना चाहती थी, जिससे शादी की बात हो सके, लेकिन वह तैयार नहीं हुआ। महिला जूनियर डॉक्टर के दबाव बनाने पर वह कॉलेज से चला गया, कोई जानकारी भी नहीं दी और मोबाइल बंद कर लिया है। इससे महिला जूनियर डॉक्टर परेशान है। वह व्हाटस एप चैटिंग का रिकॉर्ड लेकर पुलिस अधिकारियों के पास पहुंची। उसने आरोप लगाए हैं कि साथी जूनियर डॉक्टर के उसके साथ दो साल तक नजदीकी संबंध रहे, लेकिन अब वह धोखा दे रहा है और शादी नहीं करना चाहता है।
अलग अलग जाति के हैं डॉक्टर
एसएन में चर्चा है कि दोनों जूनियर डॉक्टर अलग अलग जाति के हैं। हालांकि, डॉक्टर और इंजीनियरिंग छात्रों की शादी में जाति और धर्म मायने नहीं रखते हैं। लेकिन एसएन के मामले में दोनों जूनियर डॉक्टरों की अलग अलग जाति भी एक कारण माना जा रहा है।
Leave a comment