आगरालीक्स.. आगरा में नशीली दवाओं के जयपुरिया गैंग का सरगना पंकज गुप्ता अरेस्ट, पत्नी रिचा, बेटी आकांक्षा और श्रुति फरार, बडी मात्रा में दवाएं जब्त।
आगरा में कई राज्यों में नशे के लिए दवाएं सप्लाई करने वाले जयपुरिया गैंग के सरगना पंकज गुप्ता के तेज नगर कमला नगर स्थित घर और गोदाम पर 20 दिसंबर 2020 को छापा मारा था। टीम ने करोडों की नशीली दवाएं जब्त की थी, जयपुरिया गैंग के सरगना पंकज गुप्ता के बेटे अमन गुप्ता सहित सात को अरेस्ट कर लिया था लेकिन पंकज गुप्ता, मुकदमे में आरोपी बनाई गई उनकी पत्नी और दोनों बेटी फरार चल रही थी।
दवाओं के साथ पकडा पंकज गुप्ता
पुलिस ने थाना न्यू आगरा क्षेत्र से रविवार रात 10 बजे जयपुरिया गैंग के सरगना पंकज गुप्ता को पकड लिया, उसके पास से बडी मात्रा में दवाएं जब्त की गई हैं। इस मामले में पुलिस ने 17 लोगों पर मुकदमा दर्ज किया है। इसमें से आठ लोग अरेस्ट हो चुके हैं।
आगरा में पकडे गए गैंग
11 राज्यों में दवाएं सप्लाई करने वाले आगरा गैंग के सरगना कमला नगर निवासी विक्की और कपिल अरोडा को जुलाई 2020 में पकडा गया
दिसंबर 2020 में जयपुरिया गैंग के सात सदस्यों को पुलिस ने कपडा, नौ राज्यों में दवाओं की सप्लाई
राजौरा बंधु, पफरवरी में राजौरा डिस्ट्रीब्यूटर के संचालक धीरज, प्रदीप राजौरा और मेडेंस हेल्थकेयर मथुरा के सौरभ शर्मा को पकडा, एक्सपायर दवाओं को रीपैक कर बेचते थे।