आगरालीक्स ..आगरा पुलिस की अवैध खनने करने वालों पर बडी कार्रवाई, अवैध खनन में 25 ट्रक किए सील।
आगरा में अवैध खनन हो रहा है। खनन माफिया बेखौफ हैं। एसएसपी बबलू कुमार के निर्देशन में सैंया में पुलिस ने अवैध खनन करने वालों के खिलाफ बडी कार्रवाई की। अवैध खनन कर बालू लेकर जा रहे 25 वाहनों ने सैंया पुलिस ने सील कर दिया। ट्रक मालिक और अवैध खनन करने वालों की जानकारी जुटाई जा रही है, इनके खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी।