आगरालीक्स…..आगरा में डॉक्टरों की संस्था आईएमए के चुनाव आज हैं, सुबह नौ बजे से मतदान शुरू हो जाएगा, रोचक है मुकाबला।
इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (आईएमए) के अध्यक्ष निर्वाचित और संयुक्त सचिव के पद पर सुबह नौ बजे से शाम छह बजे तक अग्रसेन भवन, लोहामंडी में मतदान होगा। चुनाव अधिकारी डॉ. जेएन टंडन के अनुसार, शाम साढ़े छह बजे मतगणना शुरू हो जाएगी और रात तक नतीजे घोषित कर दिए जाएंगे। आईएमए के 1566 सदस्य हैं ये अपने मत का इस्तेमाल कर सकते हैं। मतदान करने के लिए फोटो युक्त आईडी कार्ड अनिवार्य है।
इन पदों के लिए मतदान
अध्यक्ष निर्वाचित एक पद
प्रत्याशी डॉ. अनूप दीक्षित और डॉ. सचिन मल्होत्रा
संयुक्त सचिव दो पद
प्रत्याशी डॉ. अशांक गुप्ता, डॉ. करन रावत और डॉ. अतुल बंसल