आगरालीक्स… आगरा से आज यमुना एक्सप्रेस वे होते हुए नोएडा न जाएं, दिन में तीन घंटे ही वाहनों के लिए खोला जाएगा यमुना एक्सप्रेस वे।
ग्रेटर नोएडा में बुदृधा सर्किट में मोटो जीपी बाइक रैली आयोजित की जा रही है। रविवार को बाइक रैली को देखने के लिए बड़ी संख्या में लोग पहुंचे हैं। बाइक रैली के चलते दो बार यमुना एक्सप्रेस वे को बंद किया जाएगा। दिन में तीन घंटे के लिए ही यमुना एक्सप्रेस वे पर वाहन चल सकेंगे।
सुबह छह से दोपहर 12 बजे तक नहीं चलेंगे वाहन
यमुना एक्सप्रेस वे पर सुबह छह से दोपहर 12 बजे तक सभी तरह के वाहनों पर प्रतिबंध लगा दिया गया है, कोई भी वाहन नहीं चलेगा। दोपहर 12 से तीन बजे तक कार, बाइक सहित अन्य वाहनों के लिए यमुना एक्सप्रेस वे को खोल दिया जाएगा।
दोपहर तीन से रात नौ बजे तक बंद रहेगा एक्सप्रेस वे
इसके बाद यमुना एक्सप्रेस वे दोपहर तीन बजे से रात नौ बजे तक वाहनों के लिए बंद रहेगा। किसी भी वाहन को आने जाने नहीं दिया जाएगा।:
l