आगरालीक्स…. आगरा में डॉक्टरों की संस्था आईएमए के प्रेसीडेंट इलेक्ट सहित सात पदों के नतीजे घोषित, जानें कौन जीता और कितने वोट मिले। ( IMA, Agra Election Result 2024 : Dr. Pankaj Nagaich win by Vote for President Elect post, Full Result)
आईएमए, आगरा के चुनाव रविवार को महाराजा अग्रसेन भवन लोहामंडी पर हुए। सुबह नौ से शाम छह बजे तक 1605 में से 1100 डॉक्टरों ने वोट डाले। रात सात बजे मतगणना शुरू हुई और रात में नतीजे घोषित किए गए। प्रेसीडेंट इलेक्ट के पद पर डॉ. पंकज नगाइच और डॉ. हरेंद्र गुप्ता के बीच रोचक मुकाबला रहा। मुख्य चुनाव अधिकारी डॉ. रवि मोहन पचौरी ने नतीजे घोषित किए, प्रेसीडेंट इलेक्ट के पद पर डॉ. पंकज नगाइच ने डॉ. हरेंद्र कुमार गुप्ता को छह वोट से हराया। चुनाव समिति में पूर्व अध्यक्ष डॉ. डीवी शर्मा, डॉ. जेएन टंडन, डॉ. ओपी यादव, डॉ. राजीव उपाध्याय, डॉ. मुकेश गोयल, सेल्सा अध्यक्ष डॉ. सुनील शर्मा आदि मौजूद रहे।
आईएमए, आगरा की नई कार्यकारिणी
अध्यक्ष डॉ. अनूप दीक्षित
आगरा प्रेसीडेंट इलेक्ट (एक पद) डॉ. पंकज नगाइच
उपाध्यक्ष (दो पद) डॉ. सीमा सिंह, डॉ. योगेश सिंघल
सचिव (एक पद) डॉ. रजनीश कुमार मिश्रा
कोषाध्यक्ष ( एक पद) डॉ. मुकेश भारद्वाज
संयुक्त सचिव (दो पद )डॉ. करन आर रावत, डॉ. संगीता चतुर्वेदी
सांस्कृतिक सचिव ( एक पद) डॉ. अमिता कुशवाहा
वैज्ञानिक सचिव ( एक पद) डॉ. दीप्तिमाला अग्रवाल,

आईएमए के चुनाव में प्रत्याशियों को मिले वोट
आईएमए, आगरा अध्यक्ष निर्वाचित (एक पद) डॉ. पंकज नगाइच (550), डॉ. हरेंद्र कुमार गुप्ता (544)
उपाध्यक्ष (दो पद) डॉ. सीमा सिंह(631) , डॉ. योगेश सिंघल (684), डॉ. अशांक गुप्ता (586)
सचिव (एक पद) डॉ. रजनीश कुमार मिश्रा(649), डॉ. अरुण जैन(441)
कोषाध्यक्ष ( एक पद) डॉ. मुकेश भारद्वाज(631), डॉ. अनुपम गुप्ता(457)
संयुक्त सचिव (दो पद ) डॉ. करन आर रावत(807) , डॉ. संगीता चतुर्वेदी(625), डॉ.गौरव गंगवार(495)
सांस्कृतिक सचिव ( एक पद) डॉ. अमिता कुशवाहा(586) , डॉ. रिंजू शर्मा(498)
वैज्ञानिक सचिव ( एक पद) डॉ. दीप्तिमाला अग्रवाल(761) , डॉ. निहारिका मल्होत्रा(336)