आगरालीक्स …आगरा में झोलाछाप के खिलाफ इंडियन मेडिकल एसोसिएशन अभियान छेडेगी, डॉक्टरी पेशे में पारदर्शिता लाने के साथ डॉक्टर और मरीजों के संबंध बेहतर बनाए जाएंगे। शुक्रवार को एमडी जैन में आईएमए की नई कार्यकारिणी ने शपथ ली। निर्वतमान अध्यक्ष डॉ जेएन टंडन ने साल भर का ब्योरा पेश किया। नवागत अध्यक्ष डॉ. आरएस कपूर ने बताया कि आईएमए झोलाछाप और झोलाछाप हॉस्पिटल के खिलापफ कार्रवाई के लिए आंदोलन चलाएगा।
पूर्व अध्यक्ष डॉ. सुधीर धाकरे ने एक-एक कर नई कार्यकारिणी के सभी पदाधिकारियों और सदस्यों को शपथ दिलाई। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि डॉ. एचएस असोपा, डॉ. एससी साहू के अलावा इलेक्ट प्रेसीडेंट डॉ. रवि मोहन पचौरी, डॉ. संदीप अग्रवाल, डॉ. सुनील शर्मा, डॉ डीवी शर्मा आदि मौजूद रहे।
आईएमए की नव गठित कार्यकारिणी
अध्यक्ष – डॉ. आरएस कपूर
उपाध्यक्ष – डॉ. सलिल भारद्वाज, डॉ. विवेकानंद गुप्ता
कोषाध्यक्ष – डॉ. आलोक मित्तल
सचिव – डॉ. मुकेश गोयल
संयुक्त सचिव – डॉ. बीएस बघेल, डॉ. सचिन मल्होत्रा
साइंटिफिक सचिव – डॉ. राजकुमार गुप्ता,
कल्चरल सेकेट्री – डॉ. अनूप दीक्षित
हॉस्पीटल एडवाइजरी कमेटी – डॉ. संजीव वर्मा

चेयरमैन डॉ. अरुण जैन, वाइस चेयरमैन डॉ. अरविन्द यादव, सचिव डॉ. गंभीर सिंह, कोषाध्यक्ष डॉ. मनोज जैन और डॉ. शोभित सक्सेना, डॉ. अनीता भारद्वाज, डॉ. रंजू अग्रवाल और डॉ. तरुण मिश्रा।
Leave a comment