अलीगढ़लीक्स…अलीगढ़ में खैर विधानसभा के मतदाता बरौली को पछाड़ते हुए अब नंबर वन पर आ गए हैं। अलीगढ़ शहर सबसे फिसड्डी बना हुआ है।
अलीगढ़ शहर के मतदाता अभी उदासीन
अलीगढ़ की बरौली विधानसभा के मतदाता सुबह मतदान में आगे बने हुए थे। लेकिन मौसम साफ होने के बाद धूप निकली तो खैर विधानसभा के मतदाता मतदान केंद्रों पर लाइन लगाते नजर आए। खैर के वोटरों ने दोपहर तीन बजे तक ही 50.1 प्रतिशत मतदान कर दिया था। अलीगढ़ शहर की सीट पर तीन बजे तक 42.5 फीसदी मतदान हुआ था।