अलीगढ़लीक्स…अलीगढ़ में सुबह घने कोहरे और घने कोहरे के बीच पहले दो घंटे में बरौली विधानसभा सीट के मतदाता मतदान करने में सबसे आगे रहे।
सुबह बरौली विधानसभा सीट के 10.31 फीसदी मतदाता अपने मतदाधिकार का प्रयोग कर चुके थे। सबसे कम मतदान अतरौली विधानसभा सीट पर हुआ। यहां छह फीसदी मतदाताओँ ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया था। रहा।

सुबह से ही मतदान कर्मी रहे अलर्ट
सुबह से ही मतदान कर्मी और फोर्स मतदान केंद्रों पर तैनात हो गया था। सुबह मतदान केंद्रों औऱ बूथों पर कम संख्या में मतदाता आए। कुछ स्थानों पर ईवीएम खराब होने की सूचना पर मौके पर पहुंचे अधिकारियों ने तुरंत दुरुस्त भी करा दिया।