आगरालीक्स…आगरा में सुबह घने कोहरे और घने कोहरे के बीच आगरा ग्रामीण विधानसभा सीट के मतदाता पहले दो घंटे में मतदान करने में सबसे आगे रहे, जबकि फतेहपुर सीकरी में सबसे कम वोट डाले गए।
मतदान कार्मिक सुबह से हो गए अलर्ट
आगरा में सुबह 9 बजे तक कुल मतदान का प्रतिशत 8.1 रहा। सुबह से ही मतदान कर्मी और फोर्स मतदान केंद्रों पर तैनात हो गया था। सुबह मतदान केंद्रों औऱ बूथों पर कम संख्या में मतदाता आए।
कई बूथों पर लगी कतार
इस दौरान आगरा ग्रामीण विधानसभा सीट के मतदाता कई केंद्रों पर कतार में रहे और य़हां सुबह नौ बजे तक 11 फीसदी मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग कर चुके थे। इसके अलावा सबसे कम मतदान फतेहपुर सीकरी सीट पर हुआ यहां पांच प्रतिशत वोट डाले गए थे।