लखनऊलीक्स..सीएम योगी ने कठुआ में कहा कि यूपी में कोई गुंडागर्दी करता है, उसे उल्टा लटका देते हैं.. अगर नहीं समझता है नीचे से मिर्ची का झोंक लगा देते हैं।
कठुआ में किया चुनावी जनसभा को संबोधित
सीएम योगी आदित्यनाथ बुधवार को जम्मू-कश्मीर के कठुआ में चुनावी जनसभा को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि यूपी में सात साल से एक भी दंगा नहीं हुआ है। कांवड़ यात्रा शांतिपूर्वक होती है। धार्मिक स्थलों पर लाउडस्पीकर का प्रयोग नहीं होता है। उन्होंने जम्मू-कश्मीर के लोगों को अयोध्या में रामलला के दर्शन को आने का भी न्योता दिया।
केंद्र की मोदी सरकार की उपलब्धियां भी गिनाईं
उन्होंनें कहा मैं माता त्रिपुरी संदुरी, माता सुकराला और माता वैष्णों देवी के साथ योद्धाओं की इस भूमि को नमन करता हूं। उन्होंने जनरल डोगरा सिंह को याद किया। साथ ही केंद्र की मोदी सरकार की योजनाओं का उल्लेख करते हुए उसे सराहा।