नईदिल्लीलीक्स..तिहाड़ जेल में बंद केजरीवाल को कोर्ट से एक और झटका। हफ्ते में पांच बार वकीलों से मिलने की अनुमति नहीं
अभी सप्ताह में दो बार वकीलों से मिल सकते
दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने तिहाड़ जेल में अपने वकीलों से से हफ्ते में पांच बार मिलने की अनुमति मांगी थी। फिलहाल जेल मैनुअल के हिसाब से हफ्ते में उन्हें अभी दो बार वकीलों से मुलाकात की अनुमति है।
राऊज एवेन्यू कोर्ट ने फैसला सुरक्षित रख रखा था
दिल्ली की सीएम की याचिका पर 5 अप्रैल को राऊज एवेन्यू कोर्ट ने मामले में सुनवाई करते हुए फैसला सुरक्षित रख लिया था। इस पर कोर्ट ने आज केजरीवाल की उस याचिका को खारिज कर दिया, जिसमें उन्होंने जेल में अपने वकीलों से मिलने के लिए अतिरिक्त समय मांगा था।
मेज-कुर्सी, इलेक्ट्रिक केतली उपलब्ध कराने के निर्देश
इससे पहले दिल्ली की अदालत ने अरविंद केजरीवाल को जेल में इलेक्ट्रिक केतली, मेज, कुर्सी उपलब्ध कराने का निर्देश दिया था।