आगरालीक्स ….आयकर विभाग का आगरा, मैनपुरी और लखनऊ में छापा, कई टीमें जांच में जुटी।
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, आयकर विभाग की कई टीमों ने शनिवार सुबह मैनपुरी के पंजाबी बाग स्थित आरसीएल के निदेशक मनोज यादव के घर पर छापा मारा। कई गाड़ियों में पहुंचे आयकर विभाग के अधिकारी और कर्मचारी मनोज यादव के घर जांच कर रहे हैं। पुलिस फोर्स भी तैनात किया गया है, किसी को अंदर घुमने नहीं दिया जा रहा है।

आगरा और लखनऊ में भी चल रही कार्रवाई
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, आयकर विभाग की कई टीमों ने एक साथ छापा मारा है। आयकर विभाग की एक टीम मैनपुरी में मनोज यादव के घर कार्रवाई कर रही है। दूसरी टीम ने गजेंद्र सिंह के घर पर छापा मारा है और जांच चल रही है। जबकि तीसरी टीम आगरा में जांच में जुटी है, इसमें भी कोई राजनैतिक दल से जुड़ा हुआ कारोबारी बताया जा रहा है।
मऊ में सपा के राष्ट्रीय सचिव के यहां आयकर छापा
सपा के राष्ट्रीय सचिव राजीव राय के मऊ स्थित आवास पर सुबह आयकर विभाग की टीम पहुंची। राष्ट्रीय सचिव राजीव राय का कहना है कि आयकर विभाग के लोग आए हैं, मेरा कोई आपराधिक रिकॉर्ड नहीं है। मेरे पास ब्लैक मनी नहीं है, मैं लोगों की मदद करता हूं और सरकार को यह पसंद नहीं आ रहा है।