आगरालीक्स …..आगरा में मीट एक्सपोटर पूर्व विधायक जुल्फिकार भुट्टो के एचएमए ग्रुप के दैनिक वेतनभोगी कर्मचारी के एकाउंट से करोड़ों का लेनदेन, घर पहुंची टीम, 72 घंटे से आयकर सर्च जारी।
आगरा के पूर्व विधायक जुल्फिकार भुट्टो के एचएमए ग्रुप पर आगरा के साथ ही 11 शहरों में 35 ठिकानों पर एक साथ पांच नवंबर सुबह आठ बजे से आयकर विभाग ने सर्च की कार्रवाई शुरू की, आठ नवंबर सुबह आठ बजे तक सर्च जारी है। आयकर विभाग के 150 अधिकारी और कर्मचारी जांच में जुटे हुए हैं।

दैनिक वेतनभोगी के एकाउंट से करोड़ों का लेनदेन
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, आगरा में आयकर विभाग की सर्च में कुछ दैनिक वेतनभोगी यानी जिन्हें हर रोज काम करने पर पैसे दिए जाते हैं और आर्थिक रुप से कमजोर हैं उनके एकाउंट से करोड़ों का लेनदेन किए जाने का मामला सामने आया है। ऐसे ही एक कर्मचारी इसरार अहमद निवासी मंडांपाड़ा मंटोला के बारे में आयकर विभाग की टीम को पता चला। आयकर विभाग की टीम सुरक्षा कर्मियों को साथ लेकर मुंडापाड़ा पहुंची, सकरी गलियों में कर्मचारी का घर है।
लोगों ने किया विरोध
आयकर विभाग की टीम को देखते ही स्थानीय लोगों ने विरोध कर दिया। टीम पूछताछ के लिए इसरार को अपने साथ ले जाना चाहती थी लेकिन विरोध के चलते साथ नहीं ले जा सकी। इसरार को आयकर विभाग के सामने अपना पक्ष रखने के लिए दो दिन का समय दिया है।
14 कर्मचारियों के खाते में बड़ा लेनदेन
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, एचएमए ग्रुप के कर्मचारी इसरार अहमद सहित 14 कर्मचारियों के खातों में बड़ा लेनदेन किया गया है। इसमें से कई कर्मचारी दुर्बल आय वर्ग के हैं, संकरी गली में पुराने घर में रहते हैं।
मुखौटा कंपनी बनाई गई
आयकर विभाग की टीम को आशंका है कि मुखौटा कंपनी बनाकर करोड़ों का लेनदेन किया जा रहा था, टीम इसकी जांच में जुटी हुई है।