आगरालीक्स …आगरा में आज आगरा दिल्ली हाईवे पर वाहन नहीं चलेंगे। सुबह आठ बजे से रूट डायवर्ट कर दिया गया है, यह देर रात तक रहेगा। रूट डायवर्जन देखें
आगरा में आज मंगलवार को गुरु नानक देव जी के प्रकाश उत्सव को लेकर हाइवे पर वाहनों का आवागमन प्रतिबंधित होगा. प्रकाश पर्व पर गुरुद्वारा गुरु का ताल पर होने वाले कार्यक्रम को देखते हुए यह रूट डायवर्जन लागू किया गया है. रूट डायवर्जन सुबह 8 बजे से कार्यक्रम के समाप्त होने तक जारी रहेगा. कल गुरुद्वारा गुरु के ताल पर होने वाले आयोजन के लिए एसीएम प्रथम के साथ दो अधिकारी गुरुद्वारे के बाहर की व्यवस्था संभालेंगे और एसीएम द्वितीय के साथ दो अधिकारी गुरुद्वारे परिसर के अंदर की व्यवस्था में रहेंगे पूरी फोर्स दोनों जगह रहेगी.

ये होगा रूट डायवर्जन
सिकंदरा से गुरुद्वारा गुरु का ताल की ओर आने वाले छोटे वाहनों को बोदला मार्ग की ओर सिकंदरा चौराहा से भेजा जाएगा.
फिरोजाबाद से मथुरा की ओर आने वाले सभी भारी वाहन कुबेरपुर कट से यमुना एक्सप्रेस वे होकर जाएंगे.
मथुरा से फिरोजाबाद की ओर आने वाले भारी वाहन रेपुरा जाट से दक्षिणी बाईपास से रोहता नहर चौराहा से दिगनेर मार्ग, इनर रिंग रोड होकर जाएंगे.
फिरोजाबाद से ग्वालियर और जयपुर की ओर जाने वाले भारी वाहन कुबेरपुर कट से इनर रिंग रोड से दिगनेर पुलिया से रोहता नहर होकर जाएंगे.
ग्वालियर से हाथरस की ओर जाने वाले भारी वाहन रोहता नहर चौराहा से दिगनेर पुलिया से इनर रिग रोड होकर यमुना एकसप्रेस वे से होकर जाएंगे.
ग्वालियर से जलेसर की ओर आने वाले भारी वाहन रोहता नहर चौराहा से दिगनेर पुलिया से इनर रिंग रोड से एत्मादपुर से मुडी चौराहा होकर जाएंगे.
जयपुर से हाथरस की ओर आने वाले भारी वाहन महुअर कट से दक्षिणी बाईपास से गांव बाद से रोहता नहर चौराहा से दिगनेर पुलिया से इनर रिंग रोड होते हुए यमुना एक्सप्रेस वे जाएंगे.
टेढ़ी बगिया चौराहा से रामबाग चौराहा की ओर आने वाले सभी भारी वाहन सौ फुटा मार्ग से कुबेरपुर होकर जाएंगे.
रामबाग चौराहा से गुरुद्वारा गुरु का ताल की ओर आने वाले भारी वाहन कुबेरपुर से इनर रिंग रोड से रमाडा कट से दिगनेर पुलिया होकर जाएंगे.
रामबाग फ्लाईओवर के ऊपर से गुरुद्वारा गुरु का ताल की ओर आने वाले भारी वाहन वाटर वक्र्स फ्लाईओवर पर नहीं जा सकेंगे. उन्हें वाटर वक्र्स पर रोकर घुमाकर वापस कुबेरपुर से इनररिंग रोड से रमाडा कट से दिगनेर पुलिया होकर निकाला जाएगा.