
आयकर विभाग की टीम एक के बाद एक जूता कारोबारियों पर सर्वे कर रही है। गुरुवार को तेज ग्रुप के तेज शू टेक, तेज हाईटेक, तेज शू एक्सपोटर्स प्राइवेट लिमिटेड पर सर्वे की कार्रवाई की गई, अधिकारियों की टीम ने फर्म के दस्तावेज खंगालने के साथ कंप्यूटर हार्ड डिस्क चेक किए। इसके साथ ही सुपर सोल्स लिमिटेड, श्री राम प्लास्टिक पर सर्वे किया गया है। एक टीम ने पायरियर प्रिंटर्स सिकंदरा में सर्वे की कार्रवाई की।
ग्रुप ने किए सरेंडर
तेज ग्रुप के तेज शू टेक, तेज हाईटेक, तेज शू एक्सपोटर्स प्राइवेट लिमिटेड 6 18 करोड सरेंडर
सुपर सोल्स प्राइवेट लिमिटेड और श्री राम प्लासिस्ट 4 05 करोड सरेंडर
पायनियर प्रिंटर्स दो करोड सरेंडर
Leave a comment