आगरालीक्स… आगरा के चार बडे हॉस्पिटल पर आयकर विभाग की कार्रवाई से खलबली मची हुई है। कमला नगर और ट्रांस यमुना क्षेत्र के चार हॉस्पिटल में आयकर विभाग की टीमों ने एक साथ कार्रवाई शुरू की। हॉस्पिटल में मरीजों से लिए जा रहे चार्ट और दवाओं की बिक्री संबंधी दस्तावेज चेक किए। इससे शहर के डॉक्टरों में खलबली मची हुई है।
आयकर विभाग की टीम ने बुधवार को कमला नगर के डॉ राजेश अग्रवाल के अग्रवाल हॉस्पिटल पर सर्वे किया, टीम ने मरीजों से संबंधी दस्तावेज और भर्ती मरीजों के रिकॉर्ड को चेक किया। हॉस्पिटल की आय के स्रोतों की जानकारी ली, साथ ही मरीजों से किए जा रहे चार्ज और ओपीडी और वार्ड में भर्ती मरीजों का ब्योरा लिया गया। आयकर विभाग की एक टीम ने कमला नगर स्थित ओजस हॉस्पिटल पर सर्वे किया, यह डॉ अरुण गुप्ता और डॉ सोनल गुप्ता का हॉस्पिटल है, यहां भी हॉस्पिटल की आय और भर्ती मरीजों की संख्या का ब्योरा लिया गया।
ट्रांस यमुना के दो हॉस्पिटलों पर सर्वे
आयकर विभाग की एक टीम ने ट्रांस यमुना स्थित डॉ मुकेश गोयल के गोयल हॉस्पिटल पर सर्वे किया। अभी हाल ही में डॉ मुकेश गोयल ने अपने पुराने हॉस्पिटल के बगल में एक और हॉस्पिटल बनाया है। यहां टीम ने हॉस्पिटल में भर्ती मरीज और उनसे लिए जा रहे चार्ज संबंधी दस्तावेज चेक किए। आयकर विभाग की चौथी टीम ने ट्रांस यमुना कॉलोनी स्थित डॉ अरविंद व डॉ गीता यादव के क्रष्णा हॉस्पिटल पर सर्वे किया। हॉस्पिटल में आईसीयू, वार्ड और ओपीडी से होने वाली आय का ब्योरा लिया गया।
डॉक्टरों में खलबली
आयकर विभाग की डॉक्टरों पर की गई कार्रवाई से खलबली मची हुई है। आयकर विभाग की टीम मरीजों के साथ ही पैथोलॉजी जांच और दवाओं से हो रही कमाई का ब्योरा भी देख रही है। इन हॉस्पिटल में आने वाले डॉक्टरों का ब्योरा भी लिया गया है।
डॉक्टरों को काली कमाई घोषित करने का दिया गया है मौका
आयकर विभाग द्वारा डॉक्टरों से काली कमाई को घोषित करने का मौका दिया जा रहा है, इसके लिए विभाग की टीम डॉक्टरों से संपर्क कर रही है कि वे अपनी आय की घोषणा कर दें और उस आयकर जमा कर दें।
Leave a comment