Tuesday , 15 September 2026
Home बिगलीक्स Provident fund raid on education institute of Agra
बिगलीक्स

Provident fund raid on education institute of Agra

268
आगरालीक्स… आगरा के दो बडे शिक्षण संस्थानों में छापामार कार्रवाई की गई, कर्मचारी भविष्य निधि की टीम ने इन स्कूलों में काम करने वाले कर्मचारी अधिक होने के बाद भी बहुत कम का पीएफ काटे जाने का मामला पकडा है। इनके दस्तावेज जब्त कर लिए गए हैं।
   पीएफ रीजनल कमिश्नर विश्वजीत सागर के निर्देशन में ईपीएफओ आफिस की टीम ने मंगलवार सुबह शास्त्रीपुरम स्थित गायत्री पब्लिक स्कूल पर छापेमार कार्रवाई की। ईपीएफओ टीम में शामिल मोनिका कुलश्रेष्ठ, राकेश, अरुण गौर, विजय पाल सिंह को जो दस्तावेज मिले, उसमें करीब 200 कर्मचारी पाए गए, लेकिन पीएफ केवल 19 का ही काटा जा रहा था। इसी तरह कुछ दिनों पहले डा. एमपीएस वर्ल्ड स्कूल में की गई कार्रवाई में 200 से ज्यादा कर्मचारियों का रिकार्ड मिला, लेकिन पीएफ केवल 10 का ही जमा किया गया था।
5 और स्कूलों की है शिकायत 
पीएफ रीजनल कमिश्नर विश्वजीत सागर ने बताया कि शहर में पांच और स्कूलों की शिकायत आई है कि वह कर्मचारियों का पीएफ नियमानुसार जमा नहीं कर रहे हैं। ऐसे स्कूलों की जांच हो रही है। जल्द बड़ी कार्रवाई की जाएगी। स्कूल में ट्रांसपोर्ट से जुड़े कर्मचारियों को भी 10 दिन के अंदर पीएफ दायरे में लाने को कहा गया है।
7250 प्रतिष्ठानों के छह लाख कर्मचारी पीएफ दायरे में
पीएफ रीजनल कमिश्नर विश्वजीत सागर के मुताबिक दो साल के अंदर आगरा में पौने तीन हजार प्रतिष्ठानों की जगह 7250 प्रतिष्ठान पीएफ के दायरे में लाए गए हैं, वहीं पौने चार लाख कर्मचारियों की संख्या बढ़ाकर छह लाख पीएफ एकाउंट तक की गई है। शहर के बिल्डर, होटल, स्कूलों पर कार्रवाई की जाएगी, जहां दैनिक वेतनभोगियों को पीएफ का लाभ नहीं दिया जा रहा है। राष्ट्रीय ग्रामीण स्वास्थ्य मिशन के 3500 से ज्यादा कर्मचारियों को भी पीएफ का फायदा दिलाने की कार्रवाई आगरा क्षेत्रीय कार्यालय ने की है।
पीएफ विभाग कर रहा कार्रवाई
आगरा के संस्थानों में पीएफ विभाग द्वारा कार्रवाई की जा रही है, जिन संस्थानों में कर्मचारियों का पीएफ नहीं काटा जा रहा है, उन पर विभागीय अधिकारी कार्रवाई कर रहे हैं।
Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

आगराटॉप न्यूज़बिगलीक्स

Agra News : Your HbA1c Report Is More Than Just a Number, Learn some important facts about this from Dr. Ritu Garg.

आगरालीक्स…आपकी HbA1c रिपोर्ट सिर्फ एक नंबर नहीं है, यह पिछले तीन महीनों...

बिगलीक्स

Agra News Live: Morari Bapu Ram katha from Today in JP Wedding Ground Agra

आगरालीक्स …आगरा में आज से मारोरी बापू रामकथा का वाचन करेंगे, जानें...

बिगलीक्स

Agra Health News: SN Medical College Agra Tuesday Super specialist OPD Schedule

आगरालीक्स…आगरा के एसएन मेडिकल कॉलेज में, हार्ट, रोग, गुर्दा, कैंसर रोग विशेषज्ञ...

बिगलीक्स

Agra News Live: Dogs attack on four year old child in Park of ADA Heights in Agra

आगरालीक्स ….सतर्क रहें, मेटिंग के चलते आगरा में कुत्ते खूंखार हो गए...

error: Content is protected !!