
बुधवार शाम आयकर विभाग की टीम अचानक ही शहर के चार बड़े निजी अस्पताल नामनेर स्थित डॉ. राजेन्द्र बंसल के एसआर हॉस्पीटल, दिवानी स्थित अनुपम शर्मा के लोटस हॉस्पीटल, खंदारी स्थित डॉ. सचिन मल्होत्रा के स्पर्श मल्होत्रा हॉस्पीटल और प्रतापपुरा स्थित डॉ. एससी अग्रवाल के हार्ट सेंटर पर सर्वे करने के लिए पहुंच गई। अचानक ही आयकर विभाग की टीम के अस्पताल में पहुंचते ही डॉक्टर्स और कर्मचारियों में हड़कम्प मच गया। टीम ने जाते ही अस्पताल के कम्प्यूटर के रिकॉर्ड और वहां रखी फाइलों को खंगालना शुरू कर दिया। काफी देर तक टीम ने किसी को भी अस्पताल से अंदर और बाहर जाने नहीं दिया। इस दौरान मरीजों को भी दिक्कतों का सामना करना पड़ा।
Leave a comment