
सुबह वी पंजवानी के नेत्रत्व में तीन सदस्यीय टीम आगरा पहुंची, यहां जिला प्रशासनिक अधिकारियों से वार्ता की, इसके बाद कमेटी के सदस्य ताजमहल के पास स्थित ताजगंज श्मशान घाट पहुंचे। यहां उन्होंने श्मशान घाट के बारे में जानकारी ली, शहर के किस क्षेत्र के लोग श्मशान घाट पर अंतिम संस्कार करते हैं, शहर में और कितने श्मशान घाट हैं। एक महीने में होने वाले अंतिम संस्कार और जलने वाली लकडियों के बारे में भी जानकारी ली। इसके साथ ही विद्युत शवदाह ग्रह भी देखा।
इसके बाद टीम ने ताजमहल के बारे में जानकारी ली, क्या श्मशान घाट से ताज को नुकसान हो रहा है, इस बारे में जानकारी मांगी गई है।
शहर के लोग कर रहे विरोध
ताजगंज श्मशान घाट को हटाए जाने का विरोध हो रहा है। इसके लिए पहले आंदोलन चल चुके हैं। इस बारे में तीन के सदस्य जिला प्रशासन के अधिकारियों के साथ बैठक करेंगे।
Leave a comment