आगरालीक्स...आगरा और मथुरा में इलेक्ट्रिक बसों में सफर करना महंगा। ई-बसों के न्यूनतम किराये में एक से पांच रुपये तक की वृद्धि। अब एक्सीडेंट क्लेम अधिभार

न्यूनतम किराए में की गई है बढ़ोत्तरी
नगरीय विकास निदेशालय के निर्देश पर आगरा में ई-बसों का न्यूनतम किराये में एक रुपये से चार रुपये तक की वृद्धि की गई है, जो तत्तकाल प्रभाव से लागू हो गई है।
एक्सीडेंट क्लेम के अधिभार में एक रुपये तक बढ़ा
आगरा में ई-बसों की डिपो प्रबंधक सारिका शर्मा ने आगरालीक्स को बताया कि इलेक्ट्रिक बसो में अभी तक यात्रियों से टिकट के साथ एक्सीडेंट क्लेम नहीं लिया जाता था। अब इसमें एक रुपये की वृद्धि की गई है, जैसे जिन स्थानों पर सिटी बसों में 15 रुपये किराया था, उसमें उसे अब एक रुपये बढ़ाकर 16 रुपये कर दिया गया है। साथ ही जिन स्थानों का किराया 16 रुपये था, उसमें चार रुपये की वृद्धि कर दी गई है और वह 20 रुपये हो गया है।
आगरा में 100 ई-बसों का बेड़ा, 96 का संचालन
उन्होंने बताया कि आगरा के इलेक्ट्रिक बसों के बेड़े में सौ बसें हैं, जिनेमें 96 बसों का संचालन किया जाता है, चार ई-बसों को स्पेयर में रखा जाता है।
इस संबंध में प्रबंध निदेशक एएमसिटीएल के प्रबंध निदेशक द्वारा जारी किया गया पत्र।
