आगरालीक्स…आगरा के सेंट एंथनी एकेडमी में धूमधाम के साथ मनाया स्वतंत्रता दिवस समारोह. देशभक्ति प्रस्तुतियों ने मोहा मन…
आगरा के सेंट एंथनी एकेडमी स्कूल में स्वतंत्रता की 80वीं वर्षगांठ बड़े उत्साह और देशभक्ति के साथ मनाई गई। यह समारोह विद्यालय के सभागार में आयोजित किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत विद्यालय की प्रधानाचार्या क्रिस्टीना पीटर एवं प्रबंधक निकोलस जेरोम पीटर द्वारा ध्वजारोहण एवं राष्ट्रगान के साथ हुई। इसके पश्चात प्रधानाचार्या ने “वंदे मातरम्” गायन कर कार्यक्रम की गरिमा बढ़ाई। छात्रों ने विविध देशभक्ति प्रस्तुतियों के माध्यम से मातृभूमि के प्रति प्रेम और समर्पण का परिचय दिया।
देशभक्ति गीत एवं समूह गान: विद्यालय के नन्हे विद्यार्थियों की प्रस्तुति ने पूरे सभागार को देशभक्ति के रंग में सराबोर कर दिया
नृत्य नाटिका एवं लयबद्ध नृत्य: स्वतंत्रता संग्राम और राष्ट्रीय एकता पर आधारित प्रस्तुतियां
कविता पाठ: “स्वतंत्रता का दीपक” सहित अन्य देशभक्ति कविताओं का सस्वर वाचन

शिक्षकों ने छात्रों के साथ मिलकर कार्यक्रम को सफल बनाने में सक्रिय भूमिका निभाई। प्रधानाचार्या ने सभी छात्र-छात्राओं एवं शिक्षकगणों के समर्पण और परिश्रम की सराहना की। समारोह का समापन मातृ दिवस पर आयोजित विद्यालय गतिविधि के अंतर्गत विजेता छात्रों को प्रमाण-पत्र वितरण के साथ हुआ। इससे विद्यार्थियों का उत्साह दोगुना हो गया। इस अवसर पर विद्यालय परिसर देशभक्ति के नारों से गूंज उठा और सभी ने राष्ट्र निर्माण में योगदान का संकल्प लिया।