Monday , 19 October 2026
Home आगरा Kailash Mela, Agra 2026: Find out why there is a holiday for the Kailash Mela…#agranews
आगरा

Kailash Mela, Agra 2026: Find out why there is a holiday for the Kailash Mela…#agranews

276

आगरालीक्स…आगरा में कल कैलाश मेले का लोकल अवकाश. एकमात्र ऐसा मंदिर जहां दो शिवलिंग एक साथ विराजमान. जानिए यहां की विशेषता और रोचक जानकारी. कैलाश मेले पर छुट्टी क्यों होती है, इसके पीछे भी वजह

आगरा के सावन के तीसरे सोमवार को कैलाश मंदिर पर मेला लगता है. इस बार 17 अगस्त को मेला लगेगा. आज रविवार शाम से ही मंदिर में पूजा अर्चना के लिए लोगों की भीड़ पहुंचना शुरू हो जाती है, खासकर दूरदराज से गंगाजल लाए कांवड़ियों की. प्राचीन कैलाश महादेव मंदिर की मुख्य विशेषता है कि यहां एक ही जलहरी में 2 शिवलिंग विराजमान है, जोकि स्वयं भगवान परशुराम एवं उनके पिता जमदग्नि ऋषि द्वारा स्थापित हैं। कहा जाता है कि आज से हजारों वर्ष पूर्व भगवान परशुराम एवं उनके पिता आगरा में स्थित रेणुका धाम से कैलाश पर्वत पर भगवान शिव की पूजा अर्चना करने जाते थे। हजारों वर्ष जब तपस्या कर ली तो भगवान शंकर प्रसन्न हुए और बोले कि हे मुनिवरों, आप हजारों वर्षों से मेरी तपस्या कर रहे हैं तो आप मुझसे क्या वरदान चाहते हैं। इतना सुनते ही भगवान परशुराम और उनके पिता बोले कि हे परमपिता परमेश्वर, हमें संसार में धन की आवश्यकता नहीं और बल की कमी नहीं। बस आप हमारे साथ हमारे स्थान रेणुका धाम पर चलें। हमारा आने जाने में समय व्यर्थ होता है और हमारी मां रेणुका आने में असमर्थ रहती हैं, वह भी आपकी पूजा आराधना कर सकेंगे।

इस पर भगवान शिव बोले कि हे मुनिवरों मैं वन का वासी हूं। पहाड़ों में रहने वाला हूं। मैं आपके साथ नहीं चल सकता लेकिन इस पर्वत कैलाश पर कण-कण में मेरा वास है। जो भी कण लोगे, उसमें मैं विराजमान ही रहूंगा। भगवान परशुराम और उनके पिता ने दो शिवलिंग अलग-अलग लिए और पूजा आराधना करते हुए कैलाश पर्वत से चल दिए। संध्या वंदन का समय हुआ तो कैलाश मंदिर स्थान पर दोनों शिवलिंग को रख दिया। यमुना में स्नान किया। स्नान करने के बाद भगवान शंकर की शिवलिंग की पूजा की और उठाने की कोशिश की, लेकिन शिवलिंग नहीं उठे। उसी वक्त आकाशवाणी हुई हे मुनिवरो मैं अचलेश्वर हूं जिस जगह में एक बार स्थापित हो जाता हूं, वहीं विराजमान हो जाता हूं तो कृपया करके आप इसी स्थान पर पूजा आराधना करने आया करना। तभी से कैलाश मंदिर आगरा में तो शिवलिंग विराजमान है।

आज से करीब 1500 वर्ष पूर्व स्वामी गांव में रहने वाले ग्वाले की गाय अपने आप अपना दूध मिट्टी के टीले पर दिया करती थी। ग्वाला बड़ा परेशान था कि मेरी गाय का दूध कोई निकाल लेता है। एक दिन उसने गाय का पीछा किया और देखा की गाय अपने आप मिट्टी के टीले पर दूध दे रही है। इतना देखते ही उसने गांव से कुछ लोग बुलाए और खुदाई कराई देखा कि मिट्टी में दो शिवलिंग विराजमान है। गांव वालों ने सोचा कि इस जंगल में नदी के किनारे कौन पूजा करने आएगा। इसलिए दोनों शिवलिंगों को अपने गांव ले चलें। गांव वालों ने खुदाई आरंभ की लेकिन खुदाई करते करते पाताल निकल आया। शिवलिंग की थाह ना मिल सकी। तभी यहीं पर एक छोटी कुटिया बना दी। मंदिर का निर्माण कई बार कराया गया।

जानिए क्यों रहता है अवकाश
कैलाश मेले पर अवकाश की वजह एक अंग्रेज कलक्टर है. कहा जाता है कि एक बार अंग्रेज कलक्टर यहां मंदिर में पहुंचे थे. उनके कोई संतान नहीं थी. मंदिर के महंत के कहने पर उन्होंने यहां मन्नत मांगी. कैलश महादेव के आशीर्वाद से उनके घर संतान हुई तो उन्होंने कैलाश मेले पर स्थानीय अवकाश घोषित कर दिया. वहीं इतिहासविद् बताते हैं कि कैलाश मेले पर स्थानीय अवकाश काफी पुराना है. यहां पहले सिकंदरा में मेला लगता था. लट्ठबाज अपने दांव पेच दिखाया करते थे.

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

आगरा

Agra News: A grand Dandia Night was held in Sector-6, Awas Vikas, Agra…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में डांडिया नाइट में झूमे लोग. आवास विकास सेक्टर-6 में हुआ...

आगरा

Agra News: Body of 4-year-old girl, who had gone missing from a Devi pandal, found in a well…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में देवी पंडाल से गायब हुई 4 साल की बच्ची का...

आगरा

Agra News: Several episodes were poignantly staged during the Shri Manakameshwar Ramlila in Agra…#agranews

आगरालीक्स…आगरा की श्री मनःकामेश्वर रामलीला में हनुमान-सुग्रीव मिलन, बाली वध, लंका दहन...

आगरा

Devotees in Agra immerse themselves in devotion to Goddess Siddhidatri in Kaveri Mandir, Kamla Nagar, Agra

आगरालीक्स…आगरा में मां सिद्धिदात्री की भक्ति में झूमे श्रद्धालु, कमला नगर के...

error: Content is protected !!