Tuesday , 11 March 2025
Home agraleaks India hopes for two more medals in Tokyo Olympics
agraleaksटॉप न्यूज़देश दुनियाबिगलीक्सस्पोर्ट्स

India hopes for two more medals in Tokyo Olympics

नईदिल्लीलीक्स(28 July 2021)…टोक्यो ओलंपिक के छठवें दिन तीरंदाजी, बॉक्सिंग और बैडमिंटन की स्पार्धाओं में भारत ने अच्छा प्रदर्शन किया लेकिन महिला हॉकी में भारत को फिर हार का सामना करना पड़ा

टोक्यो ओलंपिक के छठवें दिन तीरंदाजी, बॉक्सिंग और बैडमिंटन की स्पार्धाओं में भारत ने अच्छा प्रदर्शन किया लेकिन महिला हॉकी में भारत को फिर हार का सामना करना पड़ा। भारत के खाते में अभी तक एक ही मैडल आया है। तीरंदाज दीपिका कुमारी और बॉक्सर पूजा रानी मैडल के करीब पहुंच गई हैं। दोनों ही खिलाड़ी अंतिम आठ में पहुंच गई हैं। शटलर पीवी सिंधु भी हांगकांग की चीयूंग नगन यी को हराकर नॉकआउट में पहुंच गई हैं।

तीरंदाजी
विश्व की नंबर एक तीरंदाज दीपिका कुमारी ने अमेरिका की जेनिफर फर्नान्डीज को 6—4 से हराकर अंतिम आठ में स्थान बना लिया है। दीपिका मैडल पाने के करीब पहुंच गई हैं।

बॉक्सिंग
बॉक्सर पूजा रानी अल्जीरिया की इचएक चैब को 5—0 से हराकर क्वार्टर फाइनल में पहुंच गई हैं। अब वह पदक से महज एक जीत दूर हैं।

बैडमिंटन
शटलर पीवी सिंधु हांगकांग की चीयूंग नगन यी को हराकर नॉकआउट राउंड में पहुंच गई हैं। जबकि बी साई प्रणीत का नीदरलैंड के मार्क कैलजाव से 14—21, 14—21 से हारने के बाद ओलंपिक में अभियान समाप्त हो गया है।

महिला हॉकी
ग्रेट ब्रिटेन की महिला हॉकी टीम से 3—0 से भारत की महिला हॉकी टीम हार गई। यह उसकी लगातार तीसरी हार है।

रोइंग
इस स्पर्धा में भारती की टीम फाइनल में स्थान नही बना सकी है।

Related Articles

बिगलीक्स

Agra News: An innocent child fell into a drain in Agra. Efforts are on to rescue him…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में नाले में गिरा मासूम बच्चा. रेस्क्यू. निकालने का प्रयास जारी...

बिगलीक्स

Agra News: Holi being played on Rangbhari Ekadashi at Shri Khatu Shyam Temple in Agra….#agranews

आगरालीक्स…आगरा के श्री खाटू श्याम मंदिर में खेली जा रही होली. रंगभरनी...

बिगलीक्स

Agra News: BJP workers locked down ADA in Agra. Allegations of corruption against officials…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में भाजपाइयों ने की एडीए पर तालाबंदी. अधिकारियों पर लगाए भ्रष्टाचार...

बिगलीक्स

Agra News: People are reaching Smart City to see CCTV footage of theft and accident, know how much is the charge…#agranews

आगरालीक्स…आगरा की सड़कों पर 1500 सीसीटीवी. चोरी या एक्सीडेंट का सीसीटीवी फुटेज...

error: Content is protected !!