नईदिल्लीलीक्स…। कोरोना के नये वैरिएंट ओमिक्रॉन के खतरे के बीच भारत के दक्षिण अफ्रीका दौरे की घोषणा हो गई है। दौरा 26 दिसंबर से शुरू होगा। पहले यह 17 दिसंबर से शुरू होना था।
तीन टेस्ट और तीन वन-डे मैच होंगे
भारत की टीम तीन टेस्ट और तीन वन-डे मैच खेलेगी। पहला बॉक्सिंग डे टेस्ट 26 दिसंबर से सेंचुरियेन में होगा। दूसरा टेस्ट तीन से सात जनवरी को जोहानिस्बर्ग में और तीसरा टेस्ट 10 से 15 जनवरी के बीच खेला जाएगा। वनडे सीरीज के मैच 19,21,23 जनवरी को खेले जाएंगे।
नवदीप सैनी का द. अफ्रीका में कहर
इंडिया ए और दक्षिण अफ्रीका के बीच खेली जा रही तीन टेस्ट मैचों की सीरीज के आखिरी मैच में भारत ने कसी हुई गेंदबाजी की। खेल खत्म होने तक द. अफ्रीका ने पहली पारी में सात विकेट पर 249 रन बनाए हैं। नवदीप सैनी ने तीन विकेट लिए, जबकि दीपक चाहर को एक विकेट मिला। दो टेस्ट मैच पहले ही ड्रा हो चुके हैं। अंतिम टेस्ट मैच ही सीरीज का फैसला करेगा।