आगरालीक्स.. आगरा की इंडियन ओवरसीज बैंक में लूट करने वाले बदमाश बंटी से पुलिस की मुठभेड, पैर में लगी गोली, बदमाश अरेस्ट, छह लाख से अधिक कैश जब्त।
आगरा में 15 दिसंबर को सदर के रोहता स्थित इंडियन ओवरसीज बैंक में बदमाशों ने लूट की थी, पुलिस संविदा पर काम करने वाले बैंककर्मी खंदारी निवासी पुनीत, ठाकुरदास, खंदारी निवासी सनी,नरेंद्र समेत पांच को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था, बदमाश बंटी जाटव अभी फरार था। पुलिस ने 50 हजार रुपये का इनाम घोषित था। रविवार रात को पुलिस को सूचना मिली कि बंटी जाटव रोहता क्षेत्र से होकर जा रहा है। एसपी सिटी बोत्रे रोहन प्रमोद के नेतृत्व में पुलिस टीमों ने ककुआ के पास उसे घेर लिया, पुलिस को देखते ही बंटी ने फायरिंग की, पुलिस की जवाबी फायरिंग में बदमाश के पैर में गोली लग गई। बंटी से पुलिस ने छह लाख रुपये, तमंचा, कारतूस और बाइक बरामद की है। मुठभेड में एक सिपाही भी घायल हुआ है। एसएसपी बबलू कुमार भी मौके पर पहुंच गए।