आगरालीक्स.. आगरा का 4 जनवरी का प्रेस रिव्यू, अंसल, निखिल सहित छह बिल्डरों की होगी कुर्की, बारिश संग ओले गिरने से आगरा में बढी ठिठुरन.

आगरा में न्यूजपेपरों में प्रकाशित खबरें
गाजियाबाद के मुरादनगर में श्मशान में गलियारे की छत गिरी 24 की मौत, अंतिम संस्कार में शामिल 50 लोग बारिश से बचने के लिए 70 फुट लंबे गलियारे में खडे थे, दो मिनट मौन रखने के दौरान हादसा, मलबे में 40 दबे। 14 घायल, 15 दिन में गिरा 55 लाख का निर्माण, ईओ, जेई, सुपरवाइजर और ठेकेदार पर केस। सीएम योगी आदित्यनाथ ने दिए जांच के आदेश। कोविशील्ड व कोवाक्सिन टीकों पर मुहर, सरकार ने कहा 110 फीसदी सुरक्षित, दुनिया के सबसे बडे टीकाकरण की राह साफ, डीसीजीआई ने कहा टीके से नपुंसक होने की बात बकवास।
70 42 पफीसर असरदार कोविशील्ड, 60 फीसद कोवाक्सिन। किसान आंदोलन, भारी बारिश में डटे किसान, सरकार से कानून वापसी, एमएसपी पर वार्ता आज, मांगों को मनवाने के संकल्प के साथ विज्ञान भवन जाएंगे किसान। दिल्ली की गुटका कंपनी में 831 करोड की कर चोरी, राजस्थान में बर्ड फृलू का खतरा। यूपी में एक साथ कल 1500 केंद्रों पर ड्राई रन। पहाडों पर बर्फबारी, मैदानों में बूंदाबांदी से ठिठुरन। यूपी के सभी प्रतियोगी छात्रों को फ्री कोचिंग।

अमर उजाला बारिश ने बढाई ठिठुरन, बाह में गिरे ओले, बटेश्वर में बिजली गिरी।
किसान आंदोलन के चलते छह ट्रेनें निरस्ट, पांच का रुट बदला
आज और कल कमला नगर और बलेश्वर को नहीं मिलेगा पानी
पंचकुइयां चौराहे पर 21 लोगों ने घेर ली 2200 मीटर जमीन, 10 करोड के जुर्माने का नोटिस जारी

दैनिक जागरण, जमने पर खराब हो जाएगी कोरोना वैक्सीन
कोरोना के 14 नए केस, एक मरीज हुआ ठीक
जोंस मिल प्रकरण, पुलिस, नगर निगम और सिंचाई विभाग लेंगे जमीन से कब्जा।

हिंदुस्तान प्रोपर्टी डीलर हरेश पचौरी हत्याकांड में शूटर आकाश हरियाणा में अरेस्ट
कोरोना वैक्सीन के ड्राई रन के लिए आज पहुंचेगा मैसेज, कल होगा ड्राई रन
अंसल, निखिल सहित छह बिल्डरों की होगी कुर्की, इन बिल्डरों पर करोडों की बकाएदारी है साथ ही धोखाधडी के मुकदमे दर्ज हैं।
आगरा की खबरों से 24 घंटे जुडे रहने के लिए लॉग इन करें https://agraleaks.com/