आगरालीक्स.. आगरा की इंडियन ओवरसीज बैंक में दिनदहाडे 57 लाख की लूट का पुलिस जल्द खुलासा कर सकती है, चौंकाने वाला है मामला।
आगरा में 15 दिसंबर को शाम पांच बजे सदर के रोहता स्थित इंडियन ओवरसीज बैंक से बदमाश चाकू और पिस्टल की नोंक पर 57 लाख कैश लूट ले गए थे। एसएसपी बबलू कुमार ने लूट के खुलासे के लिए चार टीमें गठित की, टीमों ने सीसीटीवी की तलाश की, वहां से कुछ सुराग मिले। बदमाश की भी पहचान कर ली गई, पुलिस ने आगरा के खंदारी क्षेत्र से कुछ संदिग्ध भी पकड लिए हैं।
बैंक के अंदर से जुडे तार
मामले की जांच कर रही टीम को अहम सुराग मिले हैं, लूटकांड की रैकी के तार बैंक के अंदर से मिल रहे हैं, पुलिस ने उसे भी पकड लिया है। आगरा पुलिस जल्द लूटकांड का खुलासा कर सकती है, 57 लाख कैश की बरामदगी के प्रयास में पुलिस टीम दबिश दे रही है।