आगरालीक्स.. आगरा में नशीली दवा और गर्भपात किट का अवैध कारोबार करने वाले हिरासत में, घर, फव्वारा दवा बाजार सहित सात ठिकानों पर छापे, पांच करोड से अधिक की दवाएं जब्त।
आगरा में 19 दिसंबर की रात को लोहिया नगर बल्केश्वर में ड्रग डिपार्टमेंट की टीम ने छापा मारा। टीम ने लोहिया नगर में किशन अग्रवाल के घर में किराए पर दिए गए गोदाम से नशीली और गर्भपात किट जब्त की, लोहिया नगर में तीन और घरों से नशीली दवा जब्त की है।
हनुमंत फ्रूट सेंटर से जब्त की दवा
औषधि विभाग की टीम ने रविवार सुबह वाटरवक्र्स पर हनुमंत फ्रूट सेंटर और एक आटो से नशीली दवाएं जब्त कीं, इन दवाओं को रोडवेज बस से सप्लाई किया जा रहा था। इसमें नशीली दवाओं के साथ ही सेंट्रल गवर्नमेंट की सप्लाई और सैंपल की दवाएं भी हैं। ड्रग डिपार्टमेंट की टीम ने पांच करोड की दवाएं जब्त की हैं।
दवा बाजार से एक दर्जन दवा कारोबारी हिरासत में लिए
रविवार शाम को पुलिस ने फव्वारा दवा बाजार में छापा मारा, दवा बाजार से आधा दर्जन दवा कारोबारियों में हिरासत में लिया है, इन्हें पुलिस हरीपर्वत थाने ले आई है, पुलिस पूछताछ कर रही है। अभी तक सात दवा कारोबारियों को हिरासत में लिया जा चुका है, इनसे पूछताछ की जा रही है।