नईदिल्लीलीक्स…भारत का चंद्रयान-3 चांद के और करीब पहुंचा। इसरो ने बताया कि बुधवार को चंद्रयान-3, चंद्रमा की 5वीं और अंतिम कक्षा में प्रवेश। जानें कब उतरेगा अपना चंद्रयान
चंद्रमा की सीमा में प्रवेश करने की प्रक्रिया पूरी

इसरो ने ट्वीट में लिखा कि आज की सफल प्रक्रिया बेहद जरूरी थी. चंद्रमा की 153 किमी x 163 किमी की कक्षा में चंद्रयान-3 स्थापित हो गया। चंद्रमा की सीमा में प्रवेश की प्रक्रिया पूरी हो गई। अब प्रणोदन और लैंडर को अलग होने के लिए तैयार हैं।
23 अगस्त को चांद के दक्षिण ध्रुविय क्षेत्र में उतरेगा
चंद्रयान-3 का प्रक्षेपण 14 जुलाई 2023 को हुआ था। इसके बाद पांच, छह, नौ और 14 अगस्त को चंद्रयान-3 ने एक के बाद एक चंद्रमा की अगली कक्षाओं में प्रवेश किया। चंद्रयान-3 के इस महीने 23 अगस्त को चांद के दक्षिणी ध्रुवीय क्षेत्र पर सॉफ्ट लैंडिंग करने की उम्मीद है.