आगरालीक्स..आगरा में खुली देश की पहली रूफटाॅप क्रिकेट अकेडमी…बाॅलिंग मशीन से कराया जाएगा क्रिकेट का अभ्यास…
ताज नगरी की क्रिकेट को एक नया आयाम दे रही है कॉसमॉस क्रिकेट एकेडमी। कॉसमॉस क्रिकेट एकेडमी के बैनर तले कमला नगर में देश की पहली रूफटॉप इनडोर क्रिकेट एकेडमी का शुक्रवार को शुभारंभ किया गया।
कमला नगर सिटी मॉल के थर्ड फ्लोर पर बनाई गई इस एकेडमी का उद्धघाटन मुख्य अथिति इंस्पेक्टर विकास तोमर (डायल 112) ने फीता काटकर और गेंद खेलकर किया। मुख्य अतिथि के अलावा शहर के कई वरिष्ठ क्रिकेटरों का भी सम्मान किया गया।
एकेडमी के मुख्य कोच फिरोज खान ने बताया कि इस एकेडमी के खुलने से उन खिलाड़ियों को विशेष लाभ होगा, जिनके पास दिन में कम वक्त है और पढ़ाई आदि का व्यस्त रहते हैं। ऐसे बच्चे एकेडमी में शाम के समय और रात में प्रैक्टिस कर सकेंगे। यहां नेट प्रैक्टिस के लिए एक अलग अनुभव होगा। यह भारत की एकमात्र रूफटॉप इनडोर एकेडमी है।
सहायक कोच द्रवित शर्मा ने बताया कि इस एकेडमी में बॉलिंग मशीन के द्वारा अभ्यास कराया जाएगा। यहां नेट प्रैक्टिस करने से बच्चों को नाइट में खेलने जैसा शानदार अनुभव होगा। इससे क्रिकेटर मौका मिलने पर नाइट क्रिकेट टूर्नामेंट में अच्छा प्रदर्शन कर पाएंगे।
शहर के सीनियर क्रिकेटर प्रवीण शर्मा और जिला क्रिकेट एसोसिएशन आगरा के संयुक्त सचिव तपेश शर्मा को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर शिवचरन सिंह, राजेश खंडेलवाल, ब्रजेश सिकरवार, सुनील चैधरी, विजय यादव, राजीव जुरेल, संजीव जुरेल, जतिन जूरैल, धीरज खंडेलवाल, राष्ट्रदीप सिकरवार, प्रफुल्ल खंडेलवाल आदि की उपस्थिति उल्लेखनीय रही।