आगरालीक्स.. आगरा के कमला नगर में इंटरस्टेट नशीली दवाओं के सरगना पंकज गुप्ता के गोदाम पर छापा, करोडों की नशे की दवा मिली, चने की दाल के बोरे में भरकर पंजाब सहित कई राज्यों में दवाएं की जातीं थी सप्लाई।
आगरा में ड्रग डिपार्टमेंट की टीम ने लोहिया नगर बल्केश्वर में किशन अग्रवाल के घर पर छापा मारा, यहां एक कमरे में बना रखे गोदाम में करोडों रुपये की नशे की दवाएं मिली हैं, इन दवाओं को चने की दाल के साथ बोरों में भरकर पंजाब सहित कई राज्यों में सप्लाई किया जाता था, ये दवाएं नशे के लिए इस्तेमाल होती हैं, दवाओं की कीमत करोडों रुपये बताई जा रही है।
सरगना पंकज गुप्ता के भाई सहित दो हिरासत में
ड्रग विभाग की टीम ने शनिवार रात को पुलिस के साथ छापा मारा, टीम ने इंटरस्टेट नशीली दवाओं का अवैध धंधा करने वाले लोहिया नगर निवासी प्रमोद गुप्ता के भाई सूर्यकांत गुप्ता और उसके एक अन्य साथी को हिरासत में लिया गया है। गोदाम से करोडों रुपयों की नशे में इस्तेमाल होने वाली दवाएं जब्त की गई हैं।
आगरा से 11 राज्यों में नशीली दवाओं की सप्लाई
इससे पहले आगरा गैंग पकडा गया था, आगरा से करोडों रुपयों की नशे में इस्तेमाल होने वाली दवाएं सप्लाई की जाती हैं। ड्रग विभाग द्वारा जब्त की गई दवाओं में एल्प्राजोलम, स्पासमोप्रोक्सीबोन, ट्रेमाडोल सहित अन्य दवाएं हैं।