आगरालीक्स.. आगरा नगर निगम कार्यकारिणी के अधिवेशन में पार्षद द्वारा इंदरापुरम में भगवान परशुराम राम की प्रतिमा लगाए जाने के प्रस्ताव का विरोध शुरू हो गया है.
भगवान परशुराम सेवादल के प्रदेश अध्यक्ष एडवोकेट डा मदन मोहन शर्मा का कहना है कि भगवान परशुराम विष्णु भगवान के छठे अवतार हैं। वे कोई महापुरुष नहीं हैं बल्कि भगवान हैं, भगवान परशुराम की मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा के बाद ही मंदिर में ही लगाई जा सकती है। किसी चैराहे और कालोनी में भगवान परशुराम की प्रतिमा लगाना गलत है, इसका बडे स्तर पर विरोध किया जाएगा।