नईदिल्लीलीक्स… ( 8 April ) । कोरोना की दूसरी लहर के बीच आईपीएल-14 का कल शुक्रवार से आगाज होगा। पहला मुकाबला पिछली बार की चैंपियन मुंबई इंडियन और आरसीबी के बीच होगा।
दोनों टीमों के बीच मुकाबला चेन्नई में एमए चिदंबरम स्टेडियम में शाम साढ़े सात बजे से शुरू होगा।
छह मैदानों पर होंगे सभी मैच
आईपीएल-14 के सभी मैच देश के 6 मैदानों पर खेले जाएंगे। यह मैच चेन्नई, मुंबई, बेंगलुरु, अहमदाबाद, नई दिल्ली औऱ कोलकाता में होंगे।
विराट कर सकते हैं ओपनिंग
आरसीबी की टीम इस बार पिछली विजेता मुंबई इंडियन को हराकर जीत से शुरुआत करने की रणनीति बना रही है। इस बार कप्तान विराट कोहली ओपनिंग करते हुए नजर आ सकते हैं।
फाइनल मैच 30 मई को
फाइनल मैच 30 मई को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में होगा। कोई भी टीम अपने गृह मैदान पर मैच नहीं खेलेगी। किसी भी दर्शक को स्टेडियम में नहीं आने दिया जाएगा।
कोरोना का खौफ
कोरोना की दूसरी लहर के चलते आईपीएल मैचों के दौरान सुरक्षा के कड़े प्रबंध रहेंगे। मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम के कर्मचारियों समेत कुछ खिलाड़ी भी कोरोना पॉजिटिव पाए जा चुके हैं। लेकिन हर टीम सजगता बरतने के साथ खिलाड़ियों को कई-कई कोरोना टेस्ट से गुजरना पड़ रहा है। उल्लेखनीय है कि आईपीएल-13 का आयोजन कोरोना की वजह से पिछली साल संयुक्त अरब अमीरात में किया गया था।