Tuesday , 22 September 2026
Home टॉप न्यूज़ Iran’s attack on Israel, America will not support in retaliation, the world cannot afford another war: UN, advisory for Indians
टॉप न्यूज़देश दुनियाबिगलीक्स

Iran’s attack on Israel, America will not support in retaliation, the world cannot afford another war: UN, advisory for Indians

269

नईदिल्लीलीक्स… ईरान का इजरायल पर 300 मिसाइलों ड्रोन से हमला। अमेरिका जवाबी हमले में साथ नहीं देगा। यूएन ने कहा दुनिया एक और युद्ध नहीं झेल सकती..

आधी रात को ईरान ने 300 मिसाइलें-ड्रोन हमले किए

इजरायल में देर रात अचानक सायरन बजने के बाद धमाके होने लगे। इजरायल की ओर से कहा गया है कि ईरान ने 300 से अधिक मिसाइल ड्रोन लॉन्च किए गए। ईरान ने इस अभियान को ऑपरेशन टू प्रॉमिस का नाम दिया।

अधिकांश ड्रोन इजरायल, अमेरिका, ब्रिटेन ने नष्ट किया

ईरान का हमला होने के बाद इजरायल के साथ अमेरिका, ब्रिटेन ने ईरानी कई ड्रोन को हमला कर नष्ट कर दिया। अमेरिका और ब्रिटेन के पीएम ने भी इस संबंध में वार्ता की। इजरायल का समर्थन किया।

इजरायल का समर्थन के लिए मित्र देशों को सराहा

ईरान की ओर से किए गए हमले के बाद इजरायली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने कड़ा जवाब देने की धमकी दी है। उन्होंने कहा कि, हमारी रक्षात्मक प्रणालियां तैनात हैं। साथ ही उन्होंने ये भी कहा कि हम अमेरिका, ब्रिटेन, फ्रांस और कई अन्य देशों के समर्थन की सराहना करते हैं। नेतन्याहू ने अपनी बात को एक फिर दोहराते हुए कहा कि जो कोई भी हमें नुकसान पहुंचाएगा, हम उन्हें नुकसान पहुंचाएंगे।

अमेरिका जवाबी हमले के पक्ष में नहीं

इस बीच अमेरिका ने इजरायल के पीएम से बात करने के बाद कहा कि वह इजरायल के किसी भी जवाबी हमले का समर्थन नहीं करेगा और न ही उसमें शामिल होगा।

दूसरी ओर संयुक्त राष्ट्र महासंघ के महासचिव एंटोनियो गुटेरेस ने कहा कि दुनिया एक और युद्ध नहीं झेल सकती।

ईरान ने इसलिए किया हमला

उल्लेखनीय है कि 1 अप्रैल को सीरिया की राजधानी दमिश्क स्थित ईरानी दूतावास पर हवाई हमला हुआ था। इस हवाई हमले में सीनियर जनरल समेत ईरानी सेना के 7 सैन्य अधिकारियों मारे गए थे। इस हमले के लिए ईरान ने इजरायल को जिम्मेदार ठहराते हुए दंडित करने की धमकी दी थी।

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

बिगलीक्स

Agra News Live: Elections for the Agra Division Graduate and Teacher constituencies to be held on 23rd October 2026

आगरालीक्स…. आगरा खंड स्नातक व शिक्षक निर्वाचन के चुनाव 23 अक्टूबर को,...

बिगलीक्स

Census 2027 Phase 2nd Start in UP from 16th November 2026

आगरालीक्स आगरा सहित उत्तर प्रदेश में जनगणना के पहले चरण में स्वगणना...

आगराटॉप न्यूज़बिगलीक्स

Agra News : “Lost Treatment Money, Found Hope”- Agra Auto Driver’s Honesty Gives a Sick Mother a Second Chance

आगरालीक्स…नोटों से ज्यादा निकली ‘नूर’ की चमक, बीमार मां के इलाज को...

बिगलीक्स

Agra News Live: Jewellery & Cash stolen from two houses in Agra

आगरालीक्स …आगरा में रात में रोडवेज में क्लर्क सहित दो घरों में...

error: Content is protected !!