Monday , 19 October 2026
Home agraleaks It may rain this time in Sawan
agraleaksअध्यात्मटॉप न्यूज़बिगलीक्स

It may rain this time in Sawan

373

आगरालीक्स..(20 July Agra News)। सावन में इस बार झमाझम बारिश हो सकती है।देवाधिदेव महादेव का अति प्रिय मास सावन का आगमन 25 जुलाई से होगा। इस बार बन रहे झमाझम बारिश के योग और 36 शुभ योग। और भी बहुत कुछ।

महादेव की आराधना का पावन मास 25 जुलाई से शुरू हो रहा है। इस बार सावन मास का प्रारंभ और समापन दोनों ही रविवार को होगा। इतना ही नहीं, इस बार सावन मास में चारों सोमवार को भी खास योग बन रहे हैं।

बारिश के योग
ज्योतिषाचार्य पंडित हृदय रंजन शर्मा ने बताया कि सावन मास की शुरुआत श्रवण नक्षत्र और आयुष्मान योग तैतिल करण के सुखद संयोग में होगी। चंद्रमा मकर राशि में विचरण करेंगे। श्रावण मास के प्रारंभ में सूर्य कर्क या सिंह राशि में प्रवेश करते हैं। सूर्य का यह गोचर सभी 12 राशियों को प्रभावित करता है। स्वगृही मकर राशि में स्थित शनिदेव और कुंभ राशि में स्थित देव गुरु बृहस्पति सावन में ग्रह योग और नक्षत्रों के आधार पर झमाझम बारिश के भी योग बन रहे हैं।

11 सर्वार्थ सिद्धि योग
ज्योतिषाचार्य पंडित हृदय रंजन शर्मा ने बताया कि सावन माह 25 जुलाई से शुरू होकर 22 अगस्त तक चलेगा। इस बार सावन मास में ही 36 शुभ योग पड़ रहे हैं। इसमें 11 सर्वार्थ सिद्धि, 10 सिद्धि योग, 12 अमृत योग और तीन अमृत सिद्धि, एक रवि पुष्य नक्षत्र योग रहेंगे, जिससे सावन मास की शुभता और अधिक बढ़ जाएगी।

सोलह सोमवार व्रत शुरू करने का शुभ समय
सावन सोमवार व्रत- श्रावण मास में सोमवार के दिन जो व्रत रखा जाता है, उसे सावन सोमवार व्रत कहा जाता है। सोमवार का दिन भी भगवान शिव को समर्पित है।
सोलह सोमवार व्रत- सावन को पवित्र माह माना जाता है। इसलिए सोलह सोमवार के व्रत प्रारंभ करने के लिए यह बेहद ही शुभ समय माना जाता है
प्रदोष व्रत- सावन में भगवान शिव और मां पार्वती का आशीर्वाद पाने के लिए प्रदोष व्रत प्रदोष काल तक रखा जाता है।

श्रावण मास के सोमवार
सोमवार, 26 जुलाई— पहला सावन सोमवार व्रत
सोमवार, 02 अगस्त—दूसरा सावन सोमवार व्रत
सोमवार, 09 अगस्त—तीसरा सावन सोमवार व्रत
सोमवार, 16 अगस्त— चौथा सावन सोमवार व्रत
इस बार सावन में चार सोमवार पड़ेंगे। इसमें दो सोमवार कृष्ण पक्ष व दो सोमवार शुक्ल पक्ष में होंगे।

सावन माह के शुभ तिथियाँ
श्रावण मास में 28 जुलाई को मौनी पंचमी, 31 जुलाई को मंगला गौरी व्रत, चार अगस्त को कामदा एकादशी, पांच अगस्त को गुरु प्रदोष, आठ अगस्त को हरियाली अमावस्या रवि पुष्ययोग, हरियाली तीज।
11 अगस्त के साथ ही 13 अगस्त को नागपंचमी और 22 अगस्त को रक्षाबंधन मनाया जाएगा।

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

बिगलीक्स

Mathura News: Woman passenger died after bus hit container on Yamuna Expressway

मथुरालीक्स यमुना एक्सप्रेस वे पर बस आगे चल रहे कंटेनर में घुसी,...

बिगलीक्स

Temporary ban on blending sugarcane-based ethanol into petrol

नईदिल्लीलीक्स ….चीनी के बढ़ते रेट और उपलब्धता बनाए रखने के लिए गन्ने...

बिगलीक्स

Agra Weather News: Minimum Temperature goes down in Agra

आगरालीक्स आगरा में अब सुबह के तापमान में आने लगी गिरावट, जानें...

बिगलीक्स

Agra News: All News Papers review 19th October 2026

आगरालीक्स… आगरा के न्यूजपेपरों का 19 अक्टूबर का मॉर्निंग न्यूज ब्रीफ फ्रांस,...

error: Content is protected !!