Tuesday , 21 July 2026
Home agraleaks Raj Kundra getting trolled on social media
agraleaksटॉप न्यूज़बिगलीक्सहॉट न्यूज़

Raj Kundra getting trolled on social media

223

बीवी बनाए योग का वीडियो, पति बनाए…
आगरालीक्स। बालीवुड अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी के पति राज कुंद्रा की गिरफ्तारी के बाद यूजर्स सोशल मीडिया पर उन्हें ट्रोल कर रहे हैं। उनके पुराने ट्वीटस भी जमकर वायरल हो रहे हैं।

बालीवुड अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी के पति राज कुंद्रा की गिरफ्तारी के बाद यूजर्स सोशल मीडिया पर उन्हें ट्रोल कर रहे हैं। उनके पुराने ट्वीटस भी जमकर वायरल हो रहे हैं।

ट्विटर पर आचार्य प्रमोद कृष्णन ने ट्वीट​ किया कि शिल्पा शेट्टी और राज कुंद्रा बाबा रामदेव के शिष्य हैं, ध्यान योग, साधना उन्होंने ही सिखाई है, फिर भी ध्यान भटक गया। एक अन्य यूजर रिमझिम मिश्रा कहती हैं ​कि बीवी बनाए योग का वीडियो, पति बनाए भोग का वीडियो। एक अन्य यूजर संजय शर्मा कहते हैं कि पत्नी शिल्पा शेट्टी बेचारी योग में ही बिजी रहीं और पतिदेव राज कुंद्रा अश्लील फिल्में बनाते रहे। फिलहाल कुछ दिन जेल में गुजारेंगे राज साहब।

राज कुंद्रा ने तीन मई 2012 को एक ट्वीट किया था, जो अब वायरल हो रहा है। इसमें लिखा है, एक्टर्स क्रिकेटर खेल रहे हैं, क्रिकेटर राजनेता खेल रहे हैं, राजनेता पोर्न देख रहे हैं जबकि पोर्न स्टार एक्टर्स बन रहे हैं।’

पहचान आज भी शिल्पा के पति की ही
राज कुंद्रा एक कामयाब कारोबारी हैं। उनकी दस से ज्यादा कंपनी में हिस्सेदारी या मालिकाना हक है। साल 2004 में ब्रिटिश पत्रिका ने सबसे अमीर एशियाई ब्रिटिश की लिस्ट में 198वां स्थान दिया था। इन सबके बावजूद उनकी पहचान शिल्पा शेट्‌टी के पति के तौर पर ही ज्यादा होती है। लोग उनको बालीवुड अभिनेत्री के पति के रूप में ही जानते हैं।

नया नहीं विवादों से नाता
राज कई बार विवादों में घिर चुके हैं। मॉडल और अभिनेत्री पूनम पांडे ने कई साल पहले उनके खिलाफ बॉम्बे हाईकोर्ट में शिकायत दर्ज की थी। आरोप था कि कुंद्रा की कंपनी ने उनकी तस्वीरों का गलत प्रयोग किया है। बाद में कुंद्रा ने आरोपों को खारिज कर दिया था।

शिल्पा हैं दूसरी पत्नी
राज कुंद्रा की दो शादियां हुई थीं। उनकी पहली पत्नी कविता कुंद्रा थीं। कुछ साल बाद दोनों अलग हो गए। इसके बाद राज ने 22 नवंबर 2009 को बॉलीवुड अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी से शादी की। उनके दो बच्चे हैं।

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

agraleaksबिगलीक्स

Agra News Live: Speed Petrol Consumption Incraeses in Agra

आगरालीक्स …आगरा के पेट्रोल पंपों पर स्पीड पेट्रोल की बिक्री बढ़ी, सादा...

टॉप न्यूज़

Agra: Body of a young man found in the Shahi Taalab of the Fatehpur Sikri…#agranews

आगरालीक्स…फतेहपुर सीकरी स्मारक के शाही तालाब में मिली युवक की लाश…कई दिन...

बिगलीक्स

Agra News Live: CM Yogi Aaditynath Agra Visit on 25th July 2026

आगरालीक्स …Agra News: आगरा में 25 जुलाई को सीएम योगी आदित्यनाथ आ...

बिगलीक्स

Agra News Live: Two died in Agra-Lucknow Expressway after Car collide with truck

आगरालीक्स …आगरा में आगरा लखनऊ एक्सप्रेस वे पर भीषण हादसा, कार को...

error: Content is protected !!