आगरालीक्स. (Agra News 17th July)आगरा में आवासीय परिसर में बने शोरूम और दुकानों से शमन शुल्क वसूला जाएगा, व्यापरियों का कहना है कि एडीए उपाध्याक्ष ने किसी अन्य को नोटिस न देने का आश्वासन दिया है।
आवासीय परिसर में बने शोरूम और दुकान सहित 28 को नोटिस दिए गए थे, टोरेंट से बिजली कनेक्शन काटने के लिए कहा गया था। इस मामले में आगरा व्यापार मंडल का प्रतिनिधि मंडल एडीए वीसी डॉ राजेंद्र पैंसिया से मिला। अध्यक्ष टीएन अग्रवाल ने बताया कि अब तक नोटिस 28 लोगों को नोटिस दिए गए हैं, उनसे शमन शुल्क लिया जाएगा। एडीए वीसी ने आश्वासन दिया है कि कोई नया नोटिस जारी नहीं किया जायेगा लेकिन जो निर्माण अभी जारी है उन्हे रोका जायें या उनकी जानकारी दी जाये तो उनकों मानचित्र पास कराकर ही निर्माण कराया जाये।
आनलाइन आवेदन पर पास हो जाएगा मानचित्र
आवासीय कालोनियों में 300 वर्ग मीटर तक मानचित्र के लिए आनलाइन आवेदन कर सकते हैं, लोगों को एडीए कार्यालय आने की भी जरूरत नहीं है। जूता मंडी, कोठी मीना बाजार की भी समस्या पर चर्चा की। मीडिया प्रभारी जय पुरसनानी ने कहा कि जूते का मुख्यत कारोबार हींग की मंडी में होता है कोई भी यहाँ दुकानों को खरीदने के लिए तैयार नहीं है इसीलिए सुझाव दिया कि उसको आम सभी व्यापारियों के लिए खोल दिया जाये जिससे बकाया दुकानों का तुरंत आवंटन हो जायेगा। पेठानगरी पर भी चर्चा हुई जिसमें भगतसिंह द्वार के अध्यक्ष राजेश अग्रवाल ने वहां खाली पड़ी जगहों पर चर्चा की। सराफा अध्यक्ष श्री नितेश अग्रवाल ने भी समस्याओं से उन्हे अवगत कराया। महामंत्री संगठन कन्हैयालाल राठौर, कोषाध्यक्ष नितेश अग्रवाल , मंत्री संदीप गुप्ता राजेश अग्रवाल राकेश बंसल, ताराचंद गोयल तरून सिंह अमित अग्रवाल उमेश अरोरा राकेश मोहन राका सुरेश चन्द शर्मा सतीश चंद्र गोयल तुषार बंसल सचिन गोयल अशोक जैसवानी आदि मौजूद रहे।