आगरालीक्स.. आगरा में आयकर विभाग ने जूता कारोबारी, ज्वैलर और हैन्डीक्राफ्ट कारोबारी के शोरूम पर सर्वे किया गया। करीब सात करोड के सरेंडर की उम्मीद है।
आगरा में शुक्रवार को आयकर विभाग की टीम ने बीके शूज, नाई की मंडी, फतेहाबाद रोड स्थित हैन्डीक्राफ्ट और ज्वैलर के शोरूम पर सर्वे किया, आयकर विभाग की टीम ने दस्तावेजों की जांच की, हार्ड डिस्क जब्त की गई है। आयकर विभाग को सात करोड से अधिक की अद्योषित आय स्वीकार करने की उम्मीद है, अभी सर्वे चल रहा है।
फरवरी में आयकर विभाग की कार्रवाई में 210 करोड का सरेंडर
आगरा के सपा नेता पूर्व मंत्री शिव कुमार राठौर के सलोनी ग्रुप, होटल पीएल पैलेस के पीएल शर्मा, आरपी इन्फ्रा कंपनी के दिनेश राठौर, संतोष शर्मा के 28 ठिकानों पर छापे 36 घंटे से आयकर विभाग की कार्रवाई चल रही है। गुरुवार को टीम को इन्वेस्टमेंट, एक्सपेंडीचर दर्शाने के दस्तावेज मिले हैं, आयकर विभाग को 210 करोड से अधिक का सरेंडर किया है। प्रधान आयकर निदेशक अमरेंद्र कुमार के नेत्रत्व में बुधवार सुबह 8 45 बजे आयकर विभाग के 200 अधिकारी और कर्मचारियों की टीम ने सपा नेता, लघु उद्योग निगम के पूर्व चेयरमैन शिव कुमार राठौर के महेश एडिबल आयल, सलोनी आयल ग्रुप, उनके द्वारा होटल पीएल पैलेस के संचालक, बुलंद हाउसिंग के मालिक रीयल एस्टेट कारोबारी पीएल शर्मा और आरवी इन्फ्रा के संतोष शर्मा के साथ पार्टनरशिप में आगरा इन्फ्रालैंड डेवलपर्स के नाम से रियल एस्टेट में पैसा लगाया था। आरवी इन्फ्रा में संतोष शर्मा के साथ शिव कुमार राठौर के भाई दिनेश राठौर पार्टनर है, यह कंपनी 2014 में बनाई गई थी, इसे इनर रिंग रोड सहित सडक बनाने के तमाम काम दिए गए थे।
ठिकानों पर 24 घंटे से कार्रवाई
आयकर विभाग के अधिकारी और कर्मचारियों की टीम बुधवार सुबह से कार्रवाई कर रही है, गुरुवार सुबह तक टीम दस्तावेज खंगालने में जुटी रही। टीम द्वारा आगरा में 19, मथुरा में दो, लखनऊ, राजस्थान में अलवर, कोटा, जोधपुर, दिल्ली में दो और कोलकाता में एक स्थान पर कार्रवाई की जा रही है। इसमें से 16 जगहों पर आयकर सर्च और 12 परिसरों पर आयकर सर्वे चल रहा है।