आगरालीक्स… आगरा में जैन तिथि दर्पण कलेंडर रिलीज किया गया, कलेंडर का विमोचन मेयर नवीन जैन ने किया। जैन युवा संघ के अध्यक्ष श्री सुधीर जैन व सभी पदाधिकारियों सदस्यों ने कहा कि आपने जो आगरा को स्वच्छ बनाने का जो संकल्प लिया है उसमें जैन समाज व युवा वर्ग आपके साथ कदम से कदम मिलाकर आपका सहयोग करेंगे । वह आगामी 1 वर्ष में जैन युवा संघ शहर में करीबन 10000 वृक्षारोपण का संकल्प लेता है ।इस अवसर पर मंत्री पीयूष जैन कोषाध्यक्ष रोहित जैन, प्रमेंद्र जैन , संजय जैन, अजय जैन, अमित जैन, मुकेश जैन, दिनेश जैन, प्रदीप जैन, शैलेंद्र जैन, निर्मल जैन, गिरीश जैन , विनोद रावका, मनोज जैन मनीष जैन ,मुकेश जैन, दिलीप जैन ,मनोज जैन ,संजय जैन शालीमार , पवन जैन आदि मौजूद रहे।