आगरालीक्स… आगरा में राम के काम में रावण के हस्तक्षेप से युदृध छिड गया है, अक्टूबर में सजने जा रही जनकपुरी में पांच अध्यक्ष बनाए जाने पर विवाद खडा हो गया है, विधायक जगन ने अपनी ही पार्टी के सांसद और मेयर के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है।
जनकपुरी का आयोजन विजय नगर कॉलोनी में किया जा रहा है, इसे लेकर पहले दिन से विवाद चल रहा है। ऐसे में आयोजन समिति के पांच अध्यक्ष बना दिए गए हैं, जनकपुरी आयोजन को लेकर भाजपा के सांसद डॉ राम शंकर कठेरिया, आयोजन समिति के अध्यक्ष व विधायक जगन प्रसाद गर्ग और भाजपा से मेयर नवीन जैन आमने सामने आ गए हैं।
तो क्या पांच जनक और पांच हनुमान भी बनेंगे
गुरुवार को सांसद राम शंकर कठेरिया विजय नगर कॉलोनी की पार्षद नेहा गुप्ता से मिले, वहां उन्होंने कहा कि पांच अध्यक्ष बनाकर नई परंपरा क्यों शुरू की गई, ऐसे तो लोग अब पांच जनकख् पांच हनुमान बनाने की मांग करेंगे, यह कैसे बनाए जा सकेंंगे।
सांसद करें मनमानी
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार विधायक जगन प्रसाद गर्ग ने मीडिया से कहा है कि मैं जनकपुरी आयोजन समिति के अध्यक्ष पद से इस्तीफा देने के लिए तैयार हूं। उन्होंने कहा कि सांसद और मेयर अपनी मनमानी कर लें, औरों की नहीं कह कह सकता मैं अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दूंगा।
4 अगस्त को आयोजन समिति के पांच अध्यक्ष
4 अगस्त 2018 को आगरा में जनकपुरी आयोजन समिति में अध्यक्ष से लेकर अन्य कमेटियों के पदाधिकारियों की संख्या उंगली पर नहीं गिन सकोगे, इस बार विजय नगर में जनकपुरी आयोजन होना है। इसे लेकर विवाद चल रहा था, दो आयोजन समिति सामने आईं थी। करीब एक महीने तक चले विवाद के बाद सभी को संतुष्ट करते हुए समिति के पदाधिकारियों की लंबी सूची बना दी गई है।
ये है जनकपुरी समिति
अध्यक्ष मंडल में डॉ. डी. सी. गोयल, महेश शर्मा, समीर चतुर्वेदी, मेयर नवीन जैन, विधायक जगन प्रसाद गर्ग शामिल हैं।
आयोजन के कोषाध्यक्ष पद की जिम्मेदारी पूर्व पार्षद संजय अग्रवाल हुंडी को सौंपी गई है।
वहीं अंकेक्षक समिति में सीए सर्वेश वाजपेई और सीए मनीष गर्ग हैं। अर्थ संग्रह समिति
सात सदस्यीय अर्थ संग्रह समिति के प्रभारी दीपक गोयल होंगे। इसमें खेमचंद्र गोयल, अशोक गुप्ता, नीतेश अग्रवाल (चेन), पूर्व पार्षद संजय अग्रवाल (केटर्स), पूर्व चेंबर अध्यक्ष अतुल गुप्ता, नरेश चुघ शामिल हैं। विकास समिति
नौ सदस्यीय विकास समिति की प्रभारी पार्षद नेहा गुप्ता हैं। इसमें संजीव चतुर्वेदी, संतोष गर्ग, विनय मित्तल, देवाशीष शर्मा, अनुज सिंघल, अनिकेत शर्मा, पार्षद धर्मवीर सिंह और पार्षद शिरोमणी सिंह को शामिल किया गया है।