Thursday , 4 June 2026
Home आगरा Janakpuri Agra 2023: Bhajan singer will get a stage in Janakpuri, attractive tableaus will increase the beauty…#agranews
आगराटॉप न्यूज़

Janakpuri Agra 2023: Bhajan singer will get a stage in Janakpuri, attractive tableaus will increase the beauty…#agranews

137

आगरालीक्स…आगरा की जनकपुरी में इस बार कलाकारों को भी दिया जाएगा मंच. भजनों से सजेगी जनकपुरी की शाम तो आकर्षित करेगा शिव तांडव, राधा-कृष्ण का रास…

संजय प्लेस में आयोजित होने जा रहे श्रीजनकपुरी महोत्सव में 11-13 अक्टूबर को भक्ति के सुर भी बिखरेंगे। देश के जाने मानें भजन गायकों के साथ स्थानीय कलाकार को भी स्थान दिया जाएगा। साथ ही स्वरूपों के रूप में आकर्षक झांकियां श्रद्धालुओं को किसी धर्म स्थली में मौजूदगी का एहसास कराएंगी। यह जानकारी आज श्रीजनकपुरी महोत्सव आयोजन समिति के सदस्यों ने संजय प्लेस स्थित होटल मेट्रो में आयोजित पोस्टर विमोचन कार्यक्रम में दी।

कार्यक्रम संयोजक व महोत्सव समिति के उपाध्यक्ष रंजीत सामा ने जानकारी देते हुए बताया कि जनकपुरी महोत्सव में संध्या काल में सांस्कृतिक कार्यक्रमों के लिए टोरन्ट पॉवर कार्यालय (ब्लॉक नम्बर एस-21, शू मार्केट पार्किंग) के पास मंच तैयार किया जा रहा है। स्वरूपों के रूप में सजी आकर्षक झांकियां शिव तांडव, राधा-कृष्ण का रास और मां काली का विध्नविनाशक रूप श्रद्धालुओं का आकर्षित करेगा। 11 अक्टूबर को सुप्रसिद्ध भजन गायक विपिन सचदेवा अपनी भक्तिमय आवाज से श्रद्धालुओं को श्रद्धाभाव के सरोवर में गोता लगवाएंगे। महोत्सव के मीडिया प्रभारी गजेन्द्र शर्मा ने जानकारी दी कि 12 अक्टूबर को झांकियों के दर्शन के साथ सांस्कृतिक संध्या सजेगी। जिसमें डॉ. आशीष त्रिपाठी, ललिता करमचंदानी और श्रेया शर्मा अपने स्वरों में भक्ति के मोतियों को पिरोएंगे। 13 अक्टूबर को भजंनांजलि कार्यक्रम में चचंल उपाध्याय, सुजाता शर्मा अपने भक्तिमय गीतों से शाम को सजाएंगे।

मंच पर मुख्य रूप से श्रीजनकपुरी महोत्सव आयोजन समिति के अध्यक्ष मुरारी प्रसाद अग्रवाल, महासचिव अनिल वर्मा, राजा जनक पीएल शर्मा, उपाध्यक्ष अशोक अरोड़ा, विजय सामा, कार्यक्रम समन्वय सूरज तिवारी कर रहे हैं। इस अवसर पर मुख्य रूप से केएन एग्निहोत्री, बीएस बघेल, आरएस सेंगर, पीएस मेहरा, मनीष बंसल, मोहित अग्रवाल, संजय दुबे, महेश धाकड़, विजय सहगल, यश गांधी, अजय दुबे, संजय कपूर, एसके बग्गा, प्रमोद वर्मा, प्रदीप सरीन, उमाशंकर, अनिल जैन, नीरज तिवारी, नारायण दास, रेनू गुप्ता आदि उपस्थित थे।

एक हजार से अधिक गीतों को स्वर दे चुकें हैं विपिन सचदेवा
आगरा। जाने मानें पार्श्व गायक एक हजार से अधिक गीतों को अपने स्वरों से सजा चुकें हैं। टी-सीरीज के स्टॉर किंग विपिन ने अपने कैरियर की शुरुआत सनम बेवफा फिल्म से की। बेटा, साथी, जाल, मुकाबला, सलमा पे दिल आ गया, इक्के पे इक्क, खलनायका, एक ही रास्ता, महबूब के गीतों को अपने स्वरों से सजाया है। वहीं भजनों की श्रंखला में भी हजारों गीतों को अपनी आवाज दे चुके हैं।

जूता मार्केट एसोसिएशन द्वारा की जा रही सजावट व सफाई
संजय प्लेस शू मार्केट एसोसिएशन के अध्यक्ष विजय सामा ने बताया कि जूता मार्केट के 25 ब्लॉक हैं, सभी ब्लॉक में 16 दुकानें हैं। उन्हें सजाने का काम शुरु हो गया है। 8 ब्लॉक बिजली की झालर से सज चुकी हैं। जनकपुरी महोत्सव का सांस्कृतिक मंच जूता मार्केट में बन रहा है, इसलिए यहां की सजावट व सफाई का काम जूता मार्केट एसोसिएशन द्वारा कराया जा रहा है।

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

आगरा

Obituaries of Agra on 4th June 2025

आगरालीक्स:…आगरा में आज उठावनी, आगरालीक्स पर उठावनी प्रकाशित कराने के लिए कॉल...

आगरा

Agra Live News: Hariyali Teej festival was held at Shri Thakur Mathuradhish Ji Maharaj Temple.#agranews

आगरालीक्स…आगरा में हिंडोले पर विराजे ठाकुरजी, झोंटा देने भक्तों की लगी होड़....

टॉप न्यूज़

Agra Live News: Women vandalized a liquor shop in Agra, setting fire to liquor crates…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में महिलाओं ने देशी शराब ठेके पर की तोड़फोड़. शराब पेटियों...

आगरा

Agra Live News: There will be a strong demand in Agra to give the cow the respect of Mother of the Nation…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में पुरजोर तरीके से होगी गौमाता को राष्ट्रमाता का सम्मान दिलाने...

error: Content is protected !!