आगरालीक्स…जनकपुरी देखने जा रहे हैं तो जानिए क्या है इस बार जनकपुरी में खास. कहां—कहां सजे हैं जनकपुरी के प्रवेश द्वार. कहां—कहां है पार्किंग और जनकमहल तक जाने का सबसे सही रास्ता कौन सा
आगरा के भावना एस्टेट में जनकपुरी सजी हुई है. “मिथिला नगरी ने किया श्रृंगार, प्रभु श्रीराम के आगमन में सज गए सारे घर-द्वार…” कुछ ऐसा ही भव्य और भक्तिमय स्वरूप आगरा की ऐतिहासिक जनकपुरी में इस समय दिखाई दे रहा है. प्रभु श्रीराम अपने अनुजों सहित बारात लेकर मिथिलानगरी पहुंच चुके हैं और अब सीताजी के साथ भक्तों को दर्शन देंगे. जनकपुरी में इस समय भारी भीड़ उमड़ पड़ी है.
जनकपुरी के प्रवेश द्वार ये होंगे रास्ते
जनकपुरी महोत्सव- 2026 के लिए राष्ट्रीय राजमार्ग-19 पर स्थित सिकंदरा तिराहा, सावित्री देवी पुरुषोत्तम कैंसर अस्पताल कट, गुरूद्वारा कट से प्रवेश कर सकेंगे। आवागमन कर सकेंगे।
ये हैं प्रवेश द्वार
केके नगर कट, सावित्री देवी पुरुषोत्तम कैंसर अस्पताल भावना स्टेट कट, बुलेट अड्डा शोरूम कट एवं अमर उजाला कट से महर्षिपुरम होते हुए जनकपुरी में जा सकेंगे।

ये है पार्किंग की व्यवस्था
बाईपुर, केके नगर एवं विनायक नगर से जनकपुरी महोत्सव- 2026 में जाने के लिए सांसद नवीन के प्लाट और कमल चौधरी जी के प्लाट में पार्क कर सकेंगे
सिकंदरा तिराहा, सावित्री देवी पुरुषोत्तम कैंसर अस्पताल कट से जनकपुरी में जाने वाले लोग अपने वाहनों को देव कॉलेज के सामने स्थित 03 खाली प्लाटों एवं वाहनों की अधिकता होने पर वाहनों को होली पब्लिक स्कूल के ग्राउण्ड में पार्क कर सकेंगे।
अमर उजाला, बुलेट अड्डा एवं गुरूद्वारा की तरफ से जाने वाले लोग अपने वाहन को गणपति किंग काउण्टी अपार्टमेन्ट के बगल वाले प्लाट में पार्क कर सकेंगे। भावना स्टेट अपार्टमेन्ट के सामने बैरियर प्वाइंट से जनकमहल के सामने से होते हुए रामरघु अपार्टमेन्ट के सामने गणपति किंग काउन्टी अपार्टमेन्ट के बगल वाले प्लाट
वीवीआईपी, वीआईपी वाहनों की पार्किंग हेतु जनक महल मंच के पीछे एवं पास , कार्डधारक वाहनों को भावना स्टेट अपार्टमेन्ट में पार्क कराने की व्यवस्था की गयी है।
8 अक्टूबर को होगी बड़हर की दावत, गूंजेगी श्रीराम भजन संध्या
8 अक्टूबर को राम रघु आनंददा के सामने पारंपरिक बड़हार की दावत का आयोजन किया जाएगा। सायंकाल सुप्रसिद्ध गायक कुमार विशु द्वारा श्रीराम भजन संध्या प्रस्तुत की जाएगी। भक्ति संगीत की स्वर लहरियों के बीच श्रद्धालु प्रभु श्रीराम की भक्ति में सराबोर होंगे।
9 अक्टूबर को स्वरूप दर्शन और विदाई
9 अक्टूबर को श्रद्धालुओं के लिए स्वरूप दर्शन का आयोजन होगा। रात्रि में स्वरूपों की विदाई की जाएगी।
10 अक्टूबर को सम्मान समारोह के साथ जनक मंच पर होगी संगीतमय रामायण
पूरे जनकपुरी क्षेत्र में उड़ते हुए हनुमान जी एवं वानर वानर सेना के दर्शन होंगे। 10 अक्टूबर को सम्मान समारोह के साथ जनक मंच पर रामलीला मंचन की संगीतमय एवं जीवंत प्रस्तुति होगी। सुप्रसिद्ध लाडी संगीत मेकर द्वारा रामायण की संगीतमय नाट्य प्रस्तुति दी जाएगी। इसमें प्रभु श्रीराम की भूमिका गौरव खन्ना, हनुमान बिंदु दारा सिंह, रावण की भूमिका आर्य बब्बर तथा सीता मैया की भूमिका प्राची कामले निभाएंगी।
कार्यक्रम का एक विशेष आकर्षण तुषार कालिया द्वारा शिव तांडव की विशेष प्रस्तुति होगी। जनक मंच पर होने वाली यह प्रस्तुति जनकपुरी महोत्सव के समापन समारोह को भव्य सांस्कृतिक स्वरूप प्रदान करेगी।